Election Commission Latest Order: एसपी, कलेक्टरों का सिर्फ ट्रांसफर ही नहीं बल्कि आयोग ने जारी किया ये आदेश भी, आप खुद पढ़े आर्डर
Election Commission Transferred IAS and IPS in CG एसपी, कलेक्टरों का सिर्फ ट्रांसफर ही नहीं बल्कि आयोग ने जारी किया ये आदेश भी
Election Commission Transferred IAS and IPS in CG
रायपुर : छत्तीसगढ़ ने आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद अब चुनाव आयोग पूरी तरह एक्शन मोड आ चुका है। कमीशन ने छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव को लेकर अफसरों पर पहली कार्रवाई की है। आयोग ने तत्काल प्रभाव से भारतीय सेवा स्तर के पांच और राज्य पुलिस सेवा के दो अफसरों को पदमुक्त करते हुए उनका तबादला किये जाने का आदेश दिया है।
जिन अफसरों पर तबादले की गाज गिरी है उनमे बिलासपुर, रायगढ़ के कलेक्टर क्रमशः संजीव कुमार झा और तारण प्रकाश सिन्हा शामिल है। वही एसपी में कोरबा के पुलिस अधीक्षक यू उदयकिरण समेत रायगढ़ के एसपी अभिषेक मीणा और दुर्ग के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा का नाम शुमार है। इसी तरह दो राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। इनमे दुर्ग और बिलासपुर के एडिशनल एसपी क्रमशः अभिषेक माहेश्वरी और संजय ध्रुव शामिल है।
बहरहाल अब आम लोगों के साथ ही प्रशासन के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर किन वजहों से सभी अफसरों को हटाया गया है। हालांकि आयोग ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है लेकिन यह स्पष्ट जरूर कर दिया है कि कार्रवाई की जद में आएं अफसर अब आसन्न विधानसभा चुनाव में किसी तरह की जिम्मेदारी नहीं ले पाएंगे यानि उन्हें चुनावी कामकाज से जुड़ा कोई भी दायित्व नहीं दिया जाएगा। वैसे आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद यह आयोग की पहली कार्रवाई है। समीक्षा के बाद अभी और कितने अफसरों पर कार्रवाई होती है यह देखना दिलचस्प होगा।


Facebook


