Gariaband News: पर्चा देखते ही चकराया 12वीं कक्षा के छात्रों का माथा, परीक्षक ने थमा दिया दूसरी कक्षा का पेपर, अब केंद्राध्यक्ष सहित इन लोगों पर हुआ ये एक्शन
पर्चा देखते ही चकराया 12वीं कक्षा के छात्रों का माथा, Examiner gave paper of 10th to 12th class students In Gariaband district

Gariaband News। Photo Credit: IBC24 File
- लोहरसी परीक्षा केंद्र में 12वीं कक्षा के छात्रों को 10वीं कक्षा का पर्चा थमा दिया गया।
- घटना के बाद केंद्राध्यक्ष और अन्य जिम्मेदारों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया।
गरियाबंदः Gariaband News छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ओपन परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। लोहरसी परीक्षा केंद्र में 12वीं कक्षा के छात्रों को 10वीं कक्षा का पर्चा थमा दिया गया। इस गड़बड़ी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त कदम उठाते हुए केंद्राध्यक्ष समेत तीन जिम्मेदारों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
Read More : Bajrang Baan Path: मंगलवार के दिन करते हैं बजरंग बाण का पाठ, जानें जाप विधि और नियम
Gariaband News दरअसल जिले के लोहरसी परीक्षा केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों को गृह विज्ञान का पेपर देने के लिए बैठाया गया, लेकिन उनके हाथों में 10वीं कक्षा का गृह विज्ञान का पर्चा थमा दिया गया। 15-20 मिनट बाद गलती का पता चलते ही केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह ने पर्चा बच्चों से ले लिया। केंद्राध्यक्ष ने सफाई देते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह एक भूल थी। लापरवाही का नतीजा ये हुआ कि 5 अप्रैल को होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षा का पर्चा एक दिन पहले ही लीक हो गया। इस घटना ने न सिर्फ परीक्षा की गोपनीयता को भंग किया, बल्कि छात्रों और अभिभावकों में भी नाराजगी पैदा कर दी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह, सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव और ऑब्जर्वर नीतू साहू को हटा दिया। 10वीं के पर्चे को बदलने और परीक्षा की तारीख निरस्त करने के लिए राज्य ओपन स्कूल को पत्र भेजा गया है।" घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह एक बड़ी लापरवाही थी, जिसमें 12वीं कक्षा के छात्रों को गलती से 10वीं कक्षा का गृह विज्ञान का पर्चा थमा दिया गया। इस गड़बड़ी का पता 15-20 मिनट बाद चला।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Examiner gave paper of 10th to 12th class students In Gariaband district
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm