Komal Janghel News: पूर्व भाजपा विधायक पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप, थाने में दर्ज करवाई FIR
Komal Janghel News: खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर भाजपा नेत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।
Komal Janghel News/Image Credit: IBC24.in
- पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर भाजपा नेत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया।
- भाजपा नेत्री ने छुईखदान थाने में दर्ज करवाई एफआईर।
- खैरागढ़ विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं कोमल जंघेल।
Komal Janghel News: खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां पूर्व विधायक के खिलाफ यौन शोषण के मामले में (Komal Janghel News) एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा नेत्री ने पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर भाजपा नेत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए (Komal Janghel News) एफआईआर दर्ज करवाई है। भाजपा नेत्री ने छुईखदान थाने में पूर्व विधायक कोमल जंघेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस की टीम ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोमल जंघेल दो बार रह चुके हैं विधायक
Komal Janghel News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कोमल जंघेल पूर्व विधायक और संसदीय सचिव रह चुके हैं। कोमल जंघेल का लोधी समाज में अच्छा खासा प्रभाव है। कोमल जंघेल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं. 2018 में विधानसभा के आम चुनाव में कोमल जंघेल कांग्रेस के लहर के बीच अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी. वे महज 870 वोट से (Komal Janghel News) चुनाव हारे थे, जबकि कांग्रेस के गिरवर जंघेल तीसरे स्थान पर थे. कोमल जंघेल दो बार के विधायक रहे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bonus Share: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट नजदीक क्या आप तैयार हैं इस फायदे के लिए?
- PM Modi on Congress: ‘आप तो पहले से ही नंगे हैं’.. AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर भड़के पीएम मोदी, बोले- देश को तबाह करने पर तुले कांग्रेस के सिरफिरे और बेलगाम नेता
- PM Modi UP Visit News: पीएम मोदी ने मेरठ को दी सौगात, 12,930 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, नमो भारत रैपिड रेल का भी किया शुभारंभ

Facebook


