रायपुर के रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

Ads

Fire in raipur railway Tikat reaserv center: मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग से जनहानि की सूचना नहीं है।

  •  
  • Publish Date - February 7, 2022 / 12:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

रायपुर। Fire in raipur railway Reservation Counter :  राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में आगजनी की घटना हुई है। रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर में देर रात अचानक आग भड़क गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग से जनहानि की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें:  व्यापारी से 45 लाख रुपए की लूट, पड़ोसी ही निकला मास्टरमाइंड, आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2 बजे के आसपास रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर में आग लग गई। वहीं देखते ही देखते आग रिजर्वेशन काउंटर के 2 कमरों में फैल गई थी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को शां​त किया।

यह भी पढ़ें:  यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, इन नेताओं को मिला टिकट, देखिए पूरी सूची

आग से रेलवे टिकट रिजर्वेशन के फॉर्म जलकर खाक हो गए। ​वहीं किन कारणों से रिजर्वेशन काउंटर में आग लगी अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें:  सीएम शिवराज ने ली राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक, ऋण आवेदनों की मंजूरी की स्थिति की ली जानकारी, दिए कई अहम निर्देश