All School Holidays 2026 | Photo Credit: AI
बहराइच: All School Holidays 2026 देशभर में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो चुका है। कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। कई राज्यों में लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कहीं जलभराव की समस्या है तो कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। लगातार हो रही बारिश का असर अब स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। खराब मौसम और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई हिस्सों में स्कूलों को बंद (All School Closed) करने ऐलान कर दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि भारी बारिश की वजह से जम्मू कश्मीर के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा (School holidays in Jammu and Kashmir) दी गई है।
All School Closed इस संबंध में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा और समाज कल्याण मंत्री सकीना इटू ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि छात्रों, शिक्षकों और उनके परिवारों की सुरक्षा और भलाई को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता देते हुए, कश्मीर डिवीज़न और जम्मू डिवीज़न के विंटर ज़ोन (सर्दियों वाले इलाकों) के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां अब 26 जुलाई, 2026 तक बढ़ा दी गई हैं। स्कूल अब सोमवार, 27 जुलाई, 2026 को फिर से खुलेंगे। मैं सभी से सुरक्षित रहने, सतर्क रहने और संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध करता हूँ। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करती हूँ।
जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि 27 जुलाई से सभी स्कूल फिर से खोले जाएंगे। उन्होंने पोस्ट में कहा कि यह जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्रों के सभी स्कूलों पर भी लागू होगा। जम्मू-कश्मीर में स्कूल सोमवार, 27 जुलाई, 2026 को फिर से खुलेंगे।
This shall also apply to all schools in the Summer Zones of Jammu Division. Schools across J&K will reopen on Monday, 27th July, 2026 https://t.co/gdphfBsavW
— Sakina Itoo (@sakinaitoo) July 21, 2026
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। दर्ज आंकड़ों के अनुसार कठुआ में सर्वाधिक 153.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा सांबा में 133.0 मिमी और ऊधमपुर में 112.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई।जम्मू में 109.1 मिमी, कटड़ा में 149.9 मिमी, गुलमर्ग में 90.0 मिमी, पुंछ में 51.0 मिमी, रामबन में 49.0 मिमी, बटोत में 81.7 मिमी, रियासी में 44.2 मिमी और राजौरी में 40.8 मिमी बारिश हुई।