उप्र : बलरामपुर में एक ही परिवार के चार सदस्य घर में मृत पाए गए

उप्र : बलरामपुर में एक ही परिवार के चार सदस्य घर में मृत पाए गए

उप्र : बलरामपुर में एक ही परिवार के चार सदस्य घर में मृत पाए गए
Modified Date: August 1, 2026 / 06:52 am IST
Published Date: August 1, 2026 12:44 am IST

बलरामपुर, 31 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शुक्रवार शाम एक घर से एक ही परिवार के चार सदस्यों के खून से लथपथ शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिली कि झोहन्ना गांव स्थित एक घर में बजरंगी (28), उसकी पत्नी कोमल गिरी (25), उनके 10 माह के पुत्र जयदीप और तीन वर्षीय पुत्री श्रद्धा के खून से लथपथ शव पड़े हैं।

उन्होंने बताया कि शवों के पास एक अवैध देशी तमंचा मिला, जिसे मृतक के भाई ने पुलिस को सौंप दिया है।

एसपी ने कहा कि घर में लगा सीसीटीवी कैमरा अपराह्न तीन बजे के बाद रिकॉर्डिंग बंद कर चुका था। कमरे से खून से सनी एक कैंची भी बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने पुलिस को एक मोबाइल फोन भी उपलब्ध कराया है, जिसमें आत्महत्या की ओर संकेत करने वाली सामग्री मौजूद है।

एसपी ने कहा कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है और मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बजरंगी, कोमल और उनकी पुत्री के शव खून से लथपथ मिले, जबकि शिशु पुत्र के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान पाए गए।

पुलिस के अनुसार, चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।