Raipur Copper Wire Theft : राजधानी में सक्रिय हुआ अनोखा चोर गैंग! छतों पर चढ़कर कर रहा ऐसा खेल कि पुलिस भी हैरान, पूरी AC नहीं… चोरी कर रहे ये हिस्सा
रायपुर में एक शातिर चोर गिरोह कमर्शियल कॉम्प्लेक्सों को निशाना बनाकर AC के आउटर यूनिट से कॉपर वायर चोरी कर रहा है। शंकर नगर के आकाश टावर में एक ही रात में 7 से 8 AC यूनिट तोड़कर कॉपर वायर निकालने की वारदात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- शंकर नगर स्थित आकाश टावर में 7 से 8 AC आउटर यूनिट तोड़े गए।
- चोर महंगे कॉपर वायर निकालकर फरार हो गए।
- पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर : Raipur Copper Wire Theft : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों एक बेहद अनोखा और शातिर चोर गिरोह सक्रिय है, जिसने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। यह गैंग कमर्शियल कॉम्प्लेक्सों को निशाना बनाकर उनकी छतों और बाहर लगे एसी (AC) के आउटर यूनिट से कॉपर (तांबा) वायर चोरी कर रहा है। कई जगहों से तो यह गिरोह पूरा का पूरा एसी आउटर ही उड़ा चुका है।
महंगे कॉपर वायर निकालकर फरार
चोरों के इस गिरोह ने बीती रात शंकर नगर स्थित आकाश टावर की छत पर धावा बोला। यहाँ चोरों ने एक साथ 7 से 8 एसी के आउटर तोड़ डाले और उनमें से महंगे कॉपर वायर निकालकर फरार हो गए। यह गिरोह अब तक रायपुर शहर के 2 से 3 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इस तरह की चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
जाँच में जुटी पुलिस
आकाश टावर में हुई इस बड़ी चोरी की घटना के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस में मामला (FIR) दर्ज कराया गया है। Raipur City Crime News पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।लगातार हो रही इन चोरियों से शहर के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स मालिकों और व्यापारियों में भारी दहशत का माहौल है। पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है।
ये भी पढ़ें
- Ruchika Singh FIR News: ‘अपशब्द कहने पर आपराधिक केस नहीं बनता’… रुचिका सिंह के समर्थन में बोले CJP नेता, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
- MP Lokayukta Trap Today: रिश्वतखोर रोजगार सहायक गिरफ्तार, पीएम आवास की किस्त के लिए मांगी थी रिश्वत, इतने हजार लेते ही लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा
- Singrauli Security Gaurd Viral Video : डॉक्टर खड़े देखते रहे… सिक्योरिटी गार्ड करता रहा मरीज का इलाज! VIDEO ने खोल दी सरकारी अस्पताल की पोल

Facebook


