CGBSE 12th State Topper Merit List: इस गांव की बेटी ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट में दिखाया कमाल, इतने नंबर लाकर मेरिट में बनाई जगह, बताया कैसे घर के काम और पढ़ाई को एकसाथ करती थीं मैनेज

CGBSE 12th State Topper Merit List: गरियाबंद जिले के ग्रामीण क्षेत्र रावनसिंघी (सड़क पारसुली) की छात्रा कुमारी विद्या रानी साहू ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया है।

CGBSE 12th State Topper Merit List: इस गांव की बेटी ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट में दिखाया कमाल, इतने नंबर लाकर मेरिट में बनाई जगह, बताया कैसे घर के काम और पढ़ाई को एकसाथ करती थीं मैनेज

gariaband news/ imagesource: ibc24

Modified Date: April 29, 2026 / 06:07 pm IST
Published Date: April 29, 2026 6:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विद्या रानी ने कमाल किया
  • 96.4 प्रतिशत अंक हासिल
  • मेरिट में दसवां स्थान

CGBSE 12th State Topper Merit List: रायपुरः छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं-12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है।

CGBSE 12th Result: विद्या रानी ने कमाल किया

वहीं, गरियाबंद जिले के ग्रामीण क्षेत्र रावनसिंघी (सड़क पारसुली) की छात्रा कुमारी विद्या रानी साहू ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार सफलता के बाद विद्या रानी ने IBC24 से बातचीत में बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई, समय का सही प्रबंधन और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि वह रोजाना तय समय पर पढ़ाई करती थीं, कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देती थीं और हर दिन रिवीजन करना नहीं छोड़ती थीं। विद्या रानी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया।

CGBSE 10th-12th Result 2026 Link ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें ।
  • इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं।
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।

IBC24 पर कैसे देखे रिजल्ट्स ?

  • छात्र सबसे पहले IBC24 की वेबसाइ पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें। https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।