Diamond Harbour EVM Tampering : EVM के बटन पर चिपका मिला टेप, भाजपा के चुनाव चिह्न को किया ब्लॉक? बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में धांधली के गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। चुनाव आयोग ने मामले की जांच के बाद आवश्यक होने पर पुनर्मतदान की बात कही है।

Diamond Harbour EVM Tampering :  EVM के बटन पर चिपका मिला टेप, भाजपा के चुनाव चिह्न को किया ब्लॉक? बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में धांधली के गंभीर आरोप

Diamond Harbour EVM Tampering / Image Source : x

Modified Date: April 29, 2026 / 02:11 pm IST
Published Date: April 29, 2026 2:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में EVM विवाद
  • भाजपा ने मशीनों में छेड़छाड़ का लगाया आरोप
  • कुछ बूथों पर बटन ढकने का दावा

कोलकाता : Diamond Harbour EVM Tampering  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान विवादों के घेरे में आ गया है। तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता अभिषेक बनर्जी के प्रभाव वाले डायमंड हार्बर क्षेत्र की फाल्टा सीट पर ईवीएम (EVM) के साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा ने दावा किया है कि कई बूथों पर उनके चुनाव चिह्न के बगल वाले बटन को टेप से ब्लॉक कर दिया गया है।

( Bengal Election 2026 Phase 2 ) वोट डालने से रोकने के लिए मशीनों पर टेप चिपकने का आरोप

भाजपा उम्मीदवार देवांग्शु पांडा ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में वोट डालने से रोकने के लिए मशीनों पर टेप चिपकाया गया है। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए इसे “डायमंड हार्बर मॉडल” करार दिया। मालवीय के अनुसार, बूथ संख्या 144, 170 और 189 पर भाजपा के बटन को टेप से ढक दिया गया था।

ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोप सही पाए गए तो होगी

इससे पहले, इलाके में तनाव तब बढ़ गया जब टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान और पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा के बीच तीखी बहस हुई। शर्मा ने मतदान से पहले ही खान परिवार को चुनावी प्रक्रिया में बाधा न डालने की कड़ी चेतावनी दी थी। विवादों के बीच चुनाव आयोग ने साफ किया है कि यदि ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोप सही पाए गए, तो संबंधित बूथों पर पुनर्मतदान (Re-polling) कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.