Eklavya English School Arjunda: एक शहर.. एक स्कूल और सात टॉपर! एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा के छात्रों का छत्तीसगढ़ में जलवा, आखिर कैसे मिली ये सफलता?
एक शहर.. एक स्कूल और सात टॉपर! एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा के छात्रों का छत्तीसगढ़ में जलवा, Eklavya English School Arjunda Mahasamund 10th Result
रायपुरः Eklavya English School Arjunda: छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 3,20,535 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था, इनमें 77.15% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। टॉप 10 के मैरिट लिस्ट में कुल 42 छात्र-छात्राएं शामिल है। सबसे खास बात यह है कि मेरिट में एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा के 7 छात्रों ने अपना स्थान बनाया है। इसी स्कूल की छात्रा संध्या नायक ने हालांकि पहले स्थान पर तीन छात्रों ने संयुक्त रुप में स्थान हासिल किया है। एकलव्य इंग्लिश मीडियम एच.एस. बालोदा की छात्रा परीरानी प्रधान और न्यू जनरेशन पब्लिक एच.एस.एस., लोरमी के छात्र अंशुल शर्मा भी इसी स्थान पर है।
Eklavya English School Arjunda: बता दें कि एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा महासमुंद जिले के सरायपाली में स्थित है। यहां के 7 छात्रों ने मेरिट में अपना स्थान बनाया है। बोर्ड की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक इस स्कूल की छात्रा संध्या नायक 594 नंबर के साथ टॉप किया है। इसी स्कूल की रानू सिद्धमयी साहू ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 600 में से 593 अंक हासिल किए हैं। वहीं रेणुका प्रधान ने भी 593 अंक के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। वहीं चाहत चौधरी के 98 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थान मिला है।
ये हैं एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा के टॉपर छात्र
इन्हें भी पढ़ें:-
- Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की बैठक खत्म, कई महत्वपूर्ण मुद्दों हुई चर्चा, देखें किन प्रस्तावों पर लगी मुहर
- Sister Became Brother’s Wife: सात फेरे लेने से पहले ही दूल्हे ने अपनी बहन को बना लिया पत्नी, लेकर घर से हुआ फरार, राह देखते रह गई होने वाली दुल्हन
- Diamond Harbour EVM Tampering : EVM के बटन पर चिपका मिला टेप, भाजपा के चुनाव चिह्न को किया ब्लॉक? बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में धांधली के गंभीर आरोप

Facebook


