CGBSE 12th State Topper List : हर रोज इतने घंटे पढ़ाई करती थी पेंड्रा की ताहिरा खान, 12वीं बोर्ड में प्रदेश में हासिल किया इतना स्थान, पढ़िए उनकी सफलता की कहानी

CGBSE 12th State Topper List : हर रोज इतने घंटे पढ़ाई करती थी पेंड्रा की ताहिरा खान, 12वीं बोर्ड में प्रदेश में हासिल किया इतना स्थान, पढ़िए उनकी सफलता की कहानी

CGBSE 12th State Topper List : हर रोज इतने घंटे पढ़ाई करती थी पेंड्रा की ताहिरा खान, 12वीं बोर्ड में प्रदेश में हासिल किया इतना स्थान, पढ़िए उनकी सफलता की कहानी

CGBSE 12th State Topper List/Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 29, 2026 / 07:09 pm IST
Published Date: April 29, 2026 5:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जिज्ञासु वर्मा ने 98% अंक के साथ किया टॉप
  • ताहिरा खान ने 97.60% के साथ प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया
  • साधारण परिवार से आकर ताहिरा ने पेश की मेहनत की मिसाल

रायपुरः CGBSE 12th State Topper List : छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं-12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर रायगढ़ के कृष महंत रहे। चौथे स्थान पर पेंड्रा की ताहिरा खान रही। वहीं पेंड्रा के ही ओंकार ने पांचवां स्थान ​हासिल किया है।

वहीं पेंड्रा की 12वीं की छात्रा ताहिरा खान ने बोर्ड परीक्षा (CGBSE 12th State Topper List) में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। ताहिरा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की, जिससे पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। ताहिरा खान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पेंड्रा की छात्रा हैं। उन्होंने गणित विषय के साथ परीक्षा दी और कुल 500 में से 488 अंक अर्जित किए।

ताहिरा (CGBSE 12th State Topper List) के पिता आबिद खान कपड़े का व्यवसाय करते हैं और साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाते हैं। साधारण परिवार से आने वाली ताहिरा की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अपनी सफलता का श्रेय ताहिरा ने अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है।

हर रोज इतने घंटे पढ़ाई करती थी ताहिरा

ताहिरा ने हमारे संवाददाता शरद अग्रवाल से बातचीत में बताया कि परीक्षा (CGBSE 12th State Topper List) की तैयारी के दौरान वह रोजाना करीब 6 घंटे पढ़ाई करती थीं। ताहिरा खान का सपना भविष्य में सिविल सर्विस की तैयारी कर देश सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

 

CGBSE 10th-12th Result 2026 Link ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें ।
  • इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं।
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।

IBC24 पर कैसे देखे रिजल्ट्स ?

  • छात्र सबसे पहले IBC24 की वेबसाइ पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें। https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.