Kanker News: छत्तीसगढ़ में गर्लफ्रेंड बनी चोर, बॉयफ्रेंड के पास इस चीज के लिए नहीं थे पैसे तो परिचित के घर की चोरी, दोनों पहुंचे सलाखों के पीछे
Girlfriend becomes a thief in Chhattisgarh, steals from acquaintance’s house to fulfill boyfriend’s hobby

कांकेरः Kanker News: प्यार का बुखार युवती को ऐसा चढ़ा कि उसने अपने प्रेमी की जिद पूरी करने खुद को अपराध की दुनिया में धकेल दिया। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में प्रेमी को बाइक दिलवाने के लिए प्रेमिका ने अपने परिचित के घर दो लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। अब प्रेमी प्रेमिका दोनों पुलिस की गिरफ्त में है। मामला हल्बा चौकी क्षेत्र का है। चोरी के बाद दोनों दीपावली के शुभ मुहूर्त में बाइक खरीदने का सपना सजाए बैठे थे लेकिन पुलिस ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।
Kanker News: मिली जानकारी के अनुसार डूमरपानी गांव के रहने वाली युवती करुणा पटेल का 6 साल से गांव के ही एक युवक ताम्रध्वज विश्वकर्मा से प्रेम संबंध था। इस बीच ताम्रध्वज के करुणा से बाइक खरीदने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन पैसे की कमी के कारण बाइक नहीं खरीद पाने की व्यथा भी बताई थी। इसके बाद प्रेमिका को प्रेमी के लिए बाइक खरीदने की जिद चढ़ गई और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने परिचित कन्हैया पटेल के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्लान तैयार किया। 8 अगस्त को जब कन्हैया पटेल सब्जी बेचने बाजार गया हुआ था। उसी दौरान दोनों दिनदहाड़े उसके घर में घुसे और प्रेमी बाहर चौकीदारी करता रहा। प्रेमिका ने कुल्हाड़ी से ताला तोड़कर घर से 95 हजार नगदी समेत 2 लाख के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए और दोनों फरार हो गए।
कन्हैया पटेल जब रात को घर वापस लौटा तो ताला टूटा मिला और घर के अंदर से पैसे और जेवर चोरी हो चुके थे जिसके बाद उसने हल्बा चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि करुणा और ताम्रध्वज दोनों ही घर के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ किया तो प्रेमी जोड़े के अजब-गजब कारनामे का खुलासा हुआ है। एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने बताया कि प्रेमी के बाइक का शौक पूरा करने प्रेमिका ने पूरा प्लान बनाया था और घटना को अंजाम दिया था। दोनों के पास से चोरी की पूरी नगदी रकम और जेवर बरामद कर लिए गए है, पुलिस ने महज 48 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Girlfriend becomes a thief in Chhattisgarh, steals from acquaintance's house to fulfill boyfriend's hobby
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm