चरित्र पर शक हुआ तो हैवान बना पति, पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सुई से गोदा, फिर दबा दिया गला
चरित्र पर शक हुआ तो हैवान बना पति, पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सुई से गोदाः Husband pierces wife's private part with needle due to character doubt
Husband pierces wife's private part
बालोदः छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति अपने पत्नी पर किसी और के साथ संबंध होने का शक करता था। जिसके कारण उसने पत्नी का गला दबाकर बोरा सिलने वाले सुजा से शरीर के नाजुक अंगो पर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के 16 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि खेरथा बाजार में गांव में एक महिला की हत्या हो गई है। जानकारी मिलते ही SP जितेंद्र यादव ने विशेष टीम का गठन किया और मामले की जांच के निर्देश दिए। पतासाजी के दौरान पता चला कि आरोपी पति फगनु राम प्रजापति (40 वर्ष) अपनी पत्नी तीजन बाई प्रजापति के चरित्र पर संदेह करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। पति को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
इधर मृत महिला तीजन बाई का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस को जानकारी दी कि महिला की हत्या बेहद वीभत्स तरीके से की गई है। प्राइवेट अंगों पर बोरा सिलने की बड़ी वाली सुई से बुरी तरह से गोदने के निशान हैं। इसके बाद महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।

Facebook


