Ayodhya Ram Mandir News: चढ़ावा चोरी मामले के बाद राम मंदिर को हो रहा हर दिन बड़ा नुकसान!.. कभी बना था रिकॉर्ड पर अब आई भारी गिरावट, प्रबंधन भी चिंता में

Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार पहुंच रही है, लेकिन मंदिर में चढ़ावे की राशि में कमी आने की चर्चा है।

Ayodhya Ram Mandir News: चढ़ावा चोरी मामले के बाद राम मंदिर को हो रहा हर दिन बड़ा नुकसान!.. कभी बना था रिकॉर्ड पर अब आई भारी गिरावट, प्रबंधन भी चिंता में

Ayodhya Ram Mandir News/Image Credit: AI


Reported By: Apurva Pathak,
Modified Date: July 10, 2026 / 06:50 pm IST
Published Date: July 10, 2026 6:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने के बाद रामलला मंदिर में चढ़ावे की राशि में कमी आने की चर्चा है।
  • चढ़ावा चोरी की घटना के बाद दान के स्वरूप में बदलाव देखने को मिला है।
  • कार्यभार और अन्य कारणों से आहत होकर 23 गणना कर्मियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है।

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने के बाद में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगातार पहुंच रही है, लेकिन रामलला मंदिर में चढ़ावे की राशि में कमी आने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद दान के स्वरूप में बदलाव देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि पहले प्रतिदिन 500 रुपए के नोटों की 70 से 80 गड्डियां तैयार होती थीं जबकि अब यह संख्या घटकर 10 से 20 गड्डियों तक रह गई है। वहीं 10 रुपए और 20 रुपए के नोटों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। छोटे मूल्यवर्ग के नोट अधिक होने के कारण उनकी गिनती में पहले की तुलना में ज्यादा समय लग रहा है।

दान की गिनती व्यवस्था में हुआ बदलाव

Ayodhya Ram Mandir News: सूत्रों के मुताबिक इसी बढ़े हुए कार्यभार और अन्य कारणों से आहत होकर 23 गणना कर्मियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। वहीं राम मंदिर ट्रस्ट के माने तो दान की गणना की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पहले यह कार्य दो पालियों में होता था लेकिन अब इसे एक ही पाली में किया जाएगा। प्रतिदिन 9 घंटे की इस पाली में 13 गणना कर्मी दान की गिनती का कार्य संभालेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.