26 फरवरी को कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान पर होगी चर्चा, सीएम भूपेश भी होंगे शामिल
26 फरवरी को कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान पर होगी चर्चाः Important meeting of Congress on 26 February
रायपुरः कांग्रेस संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर 26 फरवरी को रायपुर के राजीव भवन में सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। संगठन चुनाव के लिए AICC के नियुक्त प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई सहित सहायक प्रदेश निर्वाचन अधिकारियों अजय शर्मा, नीरज बसोई ये बैठक लेंगे। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, AICC के सचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ- विभागों के प्रदेश अध्यक्षों को बुलाया गया है। वहीं डिजिटल मेम्बरशिप के लिए नियुक्त विधानसभा प्रभारियों को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें संगठन चुनाव और डिजिटल मेंबरशिप को लेकर चर्चा होगी।

Facebook


