बीजेपी.. बड़ी बैठक, चुनाव.. चुनौती और एजेंडा, क्या इसके जरिए मिशन 2023 के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने की कोशिश करेगी भाजपा?
Big meeting of Madhya Pradesh BJP on 24th and 25th February
meeting of Madhya Pradesh BJP (रिपोर्टः सुधीर दंडोतिया) भोपालः मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस के रणनीतिकार चुनावी रणनीति को धार देने में जुटे हैं। कांग्रेस के लिए जहां पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ अलग-अलग संभाग का दौरा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के लिए सरकार, संगठन और RSS तीनों एक्शन में हैं। उज्जैन में संघ प्रमुख की मौजूदगी में चार दिनों तक हुई मालवा प्रांत की बैठक के बाद अब भोपाल में बीजेपी की दो दिवसीय बैठक बुलाई गई है। खास बात ये है कि इसमें प्रदेश के पांचों केंद्रीय मंत्रियों को भी शामिल होने के लिए बुलाया गया है। 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक अहम मानी जा रही है। तो क्या है बैठक का एजेंडा.. क्या इसके जरिए बीजेपी मिशन 2023 के लिए अपना ब्लू प्रिंट तैयार करने की कोशिश करेगी?
Read more : राज्यसभा की रेस, दो सीट.. किसे मौका? आखिर क्या है इसका चुनावी गणित और किसे मिलेगा टिकट?
meeting of Madhya Pradesh BJP मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी 2023 की तैयारियों में जुट गई है> संगठन और सरकार दोनों एक ही लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं कि 2018 जैसे हालात इस बार न हो। खासतौर पर उन इलाकों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है जहां बीजेपी का जनाधार कम हुआ है। जो कमियां पिछली बार रह गई थी। उन्हें दूर करने पार्टी लगातार चिंतन मंथन कर रही है। इसी कड़ी में बीजेपी ने भोपाल में दो दिवसीय बैठक बुलाई है। जिसमें पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं समेत सरकार के सभी मंत्री, सांसद, विधायकों और प्रदेश प्रभारी शिरकत करेंगे। 24 और 25 फरवरी को होने वाली बीजेपी की बैठक के पहले दिन राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव क्लास लेंगे। पहले दिन बूथ विस्तारक अभियान के तहत जमीनी स्तर के कामकाज की समीक्षा होगी। साथ ही उज्जैन में संघ-बीजेपी की समन्वय बैठक से मिले फीडबैक पर बात की जाएगी। वहीं दूसरे दिन कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के तहत होने वाले आयोजनों के साथ अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। इसमें पूर्व महापौर और चुनाव हार चुके विधायकों को भी बुलाया गया है।
Read more : मध्यप्रदेश में आज मिले 690 नए कोरोना मरीज, 2 संक्रमितों ने तोड़ा दम, 1 लाख 8 हजार 382 लोगों लगी वैक्सीन
2023 की तैयारियों के मद्देनजर भोपाल मे आयोजित बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, इस दौरान मंत्रियों को पिछली बैठक दिए टास्क की समीक्षा की जायेगी, तो मंत्रियों से नए लक्ष्य को लेकर चर्चा की जायेगी। इसके अलावा सरकार से संगठन की अपेक्षाओं पर भी चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि इन बैठकों के जरिए ही आने वाले चुनाव में मंत्रियो और विधायकों,सांसदों के टिकट का आधार बनेगा। हालांकि कांग्रेस ऐसे बैठकों को जनता को गुमराह करने वाला कदम बता रही है। 2023 में बीजेपी का चुनावी एजेंडा क्या होगा ये भोपाल में दो दिवसीय बैठक में ये तय हो सकता है। इसके अलावा बूथ विस्तारक योजना और समर्पण निधि पर चर्चा संभव है। जाहिर है अभी समर्पण निधि में मुश्किल से 10 करोड़ ही जुट सके हैं, जबकि इस साल 150 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य है।

Facebook


