Jashpur Murder News: छोटे ने अपने ही बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, इस बात को लेकर हुआ था विवाद, परिवार में मचा हड़कंप
Jashpur Murder News: छोटे ने अपने ही बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, इस बात को लेकर हुआ था विवाद, परिवार में मचा हड़कंप

Soldier Committed Suicide/ Image Credit: IBC24 File
- जशपुर में छोटे भाई ने पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई की हत्या कर दी।
- एक अन्य मामले में नाबालिग बेटी ने अपने पिता की टांगी से हत्या की।
- पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जांच जारी है।
जशपुर: Jashpur Murder News आजकल के दौर में परिवारों के बीच आपसी झगड़े और विवाद कोई नई बात नहीं रह गई है। छोटी-छोटी बातों पर रिश्तों में दरार आ जाना अब आम हो गया है। चाहे वो जायदाद का बंटवारा हो, चाहे वो भाई और भाभी के बीच विवाद हो। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर से सामने आया है जहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी है। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Jashpur Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोल्हनझरिया चौकी क्षेत्र की है। दरअसल, देवर और भाभी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।
इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल किस बात को लेकर विवाद हुआ था इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।
आपको बता दें कि इससे पहले जशपुर के बागबहार थाना क्षेत्र में एक 15 साल वर्षीय नाबालिक बेटी ने अपने पिता की टांगी से वार कर हत्या कर दी है। पुलिस ने बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त टांगी को जब्त कर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि, थाना बागबहार में सूचना मिली कि, पास के एक ग्राम का निवासी उम्र 50 साल का शव उसके खाट में पड़ा हुआ है। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा टांगी से सिर में वारकर उसकी हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव पंचनामा कार्यवाही कर पी.एम. कराया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: फिलहाल "जशपुर भाई की हत्या" मामले में पुलिस जांच कर रही है कि विवाद किस वजह से हुआ था। बताया जा रहा है कि यह विवाद देवर-भाभी के बीच कहासुनी से शुरू हुआ था।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: In Jashpur, the younger brother killed the elder brother
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm