8th Pay Commission Latest News: कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 8वें वेतन आयोग से पहले सरकार ने दी ये बड़ी चेतावनी

कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 8वें वेतन आयोग से पहले सरकार ने दी ये बड़ी चेतावनी, Govt Latest Statement on 8th Pay Commission

8th Pay Commission Latest News: कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 8वें वेतन आयोग से पहले सरकार ने दी ये बड़ी चेतावनी
Modified Date: February 16, 2026 / 05:52 pm IST
Published Date: February 16, 2026 5:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • “8th पे कमीशन सैलरी कैलकुलेटर” के नाम पर फर्जी ऐप वायरल।
  • APK फाइल के जरिए बैंक डिटेल और OTP चोरी करने की साजिश।
  • सरकार ने जारी किया अलर्ट, कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह।

नई दिल्ली। 8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग के तहत संभावित वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी इन दिनों साइबर ठगों के निशाने पर हैं। “8th पे कमीशन सैलरी कैलकुलेटर” नाम से एक फर्जी मोबाइल ऐप का लिंक व्हाट्सएप और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए तेजी से वायरल किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस ऐप से कर्मचारी अपनी संशोधित सैलरी का आंकलन कर सकते हैं, जबकि एजेंसियों ने इसे बड़ा साइबर फ्रॉड बताया है।

सरकार की ओर से चेतावनी

8th Pay Commission Latest News: गृह मंत्रालय की साइबर सुरक्षा पहल Cyber Dost ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। चेतावनी में कहा गया है कि यह ऐप किसी भी आधिकारिक प्लेटफॉर्म जैसे गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। ठग इसे APK फाइल के रूप में भेजते हैं और सीधे फोन में इंस्टॉल करने के लिए कहते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह कभी भी व्हाट्सएप या अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से APK फाइल साझा नहीं करती। ऐसे लिंक पर क्लिक करना या फाइल डाउनलोड करना जोखिम भरा हो सकता है।

कैसे हो रही है ठगी (8th Pay Commission Latest News)

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, जैसे ही यह फर्जी ऐप फोन में इंस्टॉल होता है, यह बैकग्राउंड में सक्रिय होकर यूजर के मैसेज, बैंक डिटेल और OTP तक की जानकारी हासिल कर लेता है। कई मामलों में पीड़ितों को तब तक भनक नहीं लगती, जब तक उनके बैंक खाते से रकम साफ नहीं हो जाती। विशेषज्ञों का कहना है कि साइडलोड की गई APK फाइलें फोन की सुरक्षा को कमजोर कर देती हैं और हैकर्स को संवेदनशील जानकारी तक पहुंच का रास्ता दे देती हैं।

क्या करें कर्मचारी

  • किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें।
  • यदि गलती से इंस्टॉल हो जाए तो तुरंत ऐप हटाएं और जरूरत पड़े तो फोन को फैक्ट्री रीसेट करें।
  • किसी भी परिस्थिति में OTP या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
  • 8वें वेतन आयोग से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक सरकारी वेबसाइट से ही प्राप्त करें।
  • साइबर ठगी की शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।