Anganwadi Worker Salary Hike: आंगनबाड़ी और आशा वर्करों की सैलरी में होगी बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री ने खुद की घोषणा, शिक्षामित्रों के लिए भी आई खुशखबरी

आंगनबाड़ी और आशा वर्करों की सैलरी में होगी बढ़ोतरी, CM Announces Salary Hike for Anganwadi Workers, Read Full News

Anganwadi Worker Salary Hike: आंगनबाड़ी और आशा वर्करों की सैलरी में होगी बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री ने खुद की घोषणा, शिक्षामित्रों के लिए भी आई खुशखबरी

Anganwadi Worker Salary Hike. Image Source- IBC24 File Photo

Modified Date: February 16, 2026 / 07:03 pm IST
Published Date: February 16, 2026 7:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आंगनवाड़ी और आशा वर्करों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा।
  • विपक्ष, खासकर सपा पर सीएम का तीखा हमला।
  • यूपी की जीडीपी 8 साल में 13 लाख करोड़ से बढ़कर 23 लाख करोड़ होने का दावा।

लखनऊः Anganwadi Worker Salary Hike उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र में अब वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर विस्तृत चर्चा का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों के लिए राहत भरी घोषणा की। उन्होंने ऐलान किया कि हम आंगनवाड़ी और आशा वर्कर का मानदेय बढ़ाएंगे। सरकार शिक्षामित्र अनुदेशक के लिए काम कर रही है। इन सब को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया है।

आठ साल में 23 लाख करोड़ हुई यूपी की जीडीपी

Anganwadi Worker Salary Hike विधानसभा परिषद में विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे सीएम योगी ने कहा, हमने ग़ुलामी की मानसिकता से मुक्ति का मार्ग अपनाया है। पीएम मोदी ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत विकसित भारत का आह्वान किया। हमने सभी तीर्थों के विकास का कार्य किया। आज उत्सव प्रदेश की पहचान दीपोत्सव, देव दीपावली और रंगोत्सव से है। 2017 तक यूपी की जीडीपी 13 लाख करोड़ थी। 2017 के बाद जब भाजपा की सरकार बनी तो महज आठ साल में यूपी की जीडीपी 23 लाख करोड़ हो गई। सीडी रेश्यो 45 प्रतिशत से बढ़ाकर 62 प्रतिशत हुआ। उत्तर प्रदेश आज रेवन्यू सरप्लस स्टेट है।

विपक्षी दलों पर साधा निशाना (Anganwadi Worker Salary Hike)

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों खासतौर से समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा का विकास जेपीएनआईसी, गोमती रिवर फ्रंट और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में देखा जा सकता। सपा ने जेपी और लोहिया के सपनों पर कुठाराघात किया है। सीएम योगी ने एसआईआर के मुद्दे पर कहा, सपा संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है और समाज में विद्वेष फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा को कांग्रेस से सबक लेना चाहिए। जिस तरीके से विधान परिषद कांग्रेस विहीन हो गई है, यदि सपा ने रवैया न बदला तो विधान परिषद और विधानसभा में उसकी भी वही स्थिति हो जाएगी।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।