Jagdalpur Road Accident News: तीन लोगों की हुई मौत, 6 की हालत गंभीर, एक झटके में मातम में बदली खुशियां, जानें कहां हुआ भीषण हादसा

Jagdalpur Road Accident News: जगदलपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Jagdalpur Road Accident News: तीन लोगों की हुई मौत, 6 की हालत गंभीर, एक झटके में मातम में बदली खुशियां, जानें कहां हुआ भीषण हादसा

Jagdalpur Road Accident News/Image Credit: IBC24.in File Photo

Modified Date: February 4, 2026 / 11:06 am IST
Published Date: February 4, 2026 11:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • जगदलपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी।
  • हादसे में तीन लोगों की हुई मौत।

Jagdalpur Road Accident News: जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के (Jagdalpur Road Accident News) लिए भेजा गया है। इस हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गयी थी।

कैसे हुआ सड़क हादसा?

Jagdalpur Road Accident News:  मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा जगदलपुर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र के मेंद्री घूमर मोड़ पर हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि, कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी और चालक मोड़ पर गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर सका। इसी वजह से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। (Jagdalpur Road Accident News)  इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का इलाज जारी

Jagdalpur Road Accident News:  सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मारडूम थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल प्रभाव से (Jagdalpur Road Accident News)  घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस की टीम ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग गरियाबंद जिले के रहने वाले हैं और जगदलपुर घूमने आए थे।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.