Janjgir-Champa Live Suicide: इंस्टाग्राम पर लाइव आई 19 साल की युवती… देखते ही देखते झूल गई फांसी के फंदे पर, जानिए क्या है वजह
इंस्टाग्राम पर लाइव आई 19 साल की युवती… देखते ही देखते झूल गई फांसी के फंदे पर, Janjgir-Champa Live Suicide: 19 year old girl commits suicide by going live on …

Janjgir-Champa Live Suicide. Image Source:- IBC24 Reporter
जांजगीर-चांपाः Janjgir-Champa Live Suicide छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 19 वर्षीय युवती फांसी लगाने के दौरान इंस्टाग्राम पर लाइव थी। लाइव वीडियो को अन्य यूजर्स और गांव के लोगों ने देखा, जिसके बाद घर के सदस्यों को जानकारी दी, तब तक फांसी के फंदे पर झूल चुकी थी। फिलहाल, पुलिस मोबाइल जब्त कर मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिसदा गांव का है।
Janjgir-Champa Live Suicide मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान मिसदा गांव की रहने वाले जीवनलाल नाथ की 19 वर्षीय बेटी के रूप में हुई है। उसके माता-पिता बाहर कमाने-खाने गए हुए थे और बड़ी बहन कोरबा में रहकर पढ़ाई कर रही है। वह घर पर अकेली रहती थी। अचानक उसने घर में इंस्टाग्राम पर Live जाकर खुदकुशी कर ली। लाइव वीडियो को अन्य यूजर्स और गांव के लोगों ने देखा, जिसके बाद घर के सदस्यों को जानकारी दी, तब तक फांसी के फंदे पर झूल चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। परिजन के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि आखिर युवती अंकुर नाथ में खुदकुशी क्यों की है?
बीतें दिनों दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र भिलाई से एक ऐसा की मामला सामने आया था। यहां एक एक 17 वर्षीय छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगा ली थी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि कुछ दिन पहले गोपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी क्लासमेट के बारे में बताया था, जिसके बाद से वह नाराज हो गई थी और दोनों के बीच विवाद हुआ। गर्लफ्रेंड ने गोपाल को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद गोपाल डिप्रेशन में चला गया था।
जांजगीर-चाम्पा के नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिसदा गांव में 19 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. युवती ने इंस्टाग्राम में Live जाकर सुसाइड किया है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. युवती ने किस कारण से खुदकुशी की है, इसका… pic.twitter.com/JmJB8A8kBL
— IBC24 News (@IBC24News) January 2, 2025
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Janjgir-Champa Live Suicide: 19 year old girl commits suicide by going live on Instagram
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm