Rahul Gandhi CG Visit: छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी.. प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को दी ये नसीहत, अब जिलाध्यक्षों से कर रहे चर्चा

छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी.. प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को दी ये नसीहत, Raipur News: Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit

Rahul Gandhi CG Visit: छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी.. प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को दी ये नसीहत, अब जिलाध्यक्षों से कर रहे चर्चा
Modified Date: June 21, 2026 / 04:35 pm IST
Published Date: June 21, 2026 4:35 pm IST

रायपुर: Rahul Gandhi CG Visit: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी रविवार को अभनपुर स्थित मंगल भवन पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भवन के बाहर जोरदार स्वागत किया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया।

Rahul Gandhi CG Visit: राहुल गांधी वाहन से उतरकर सीधे कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के बीच पहुंचे तथा उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी चर्चा की। बैठक में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने नेताओं को भाजपा के कथित प्रोपेगेंडा का प्रभावी ढंग से जवाब देने, आपसी समन्वय बनाए रखने और मिलजुलकर संगठन के लिए काम करने की नसीहत दी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने तथा जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। पूर्व मंत्रियों और विधायकों के साथ चर्चा के बाद सभी नेताओं को प्रशिक्षण हॉल से बाहर कर दिया गया। इसके बाद राहुल गांधी ने केवल जिलाध्यक्षों के साथ अलग बैठक की। इस बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।