Mangal Gochar 2026: खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल, होगी पैसों की बारिश

Mangal Gochar 2026: खुलने वाली है किस्मत के दरवाजे, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल, होगी पैसों की बारिश

Mangal Gochar 2026: खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल, होगी पैसों की बारिश

Mangal Gochar 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: June 14, 2026 / 07:12 am IST
Published Date: June 14, 2026 7:02 am IST

Mangal Gochar 2026: हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है। आने वाले महीने जून में कई बड़े गोचर होने जा रहा है। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा।

Mangal Gochar 2026 हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 जून 2026 के दिन कृत्तिका नक्षत्र में मंगल का गोचर होगा। इस नक्षत्र में ग्रहों के सेनापति मंगल 4 जुलाई तक अपना प्रभाव दिखाने वाले हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल के इस नक्षत्र गोचर से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में मंगल के गोचर करने से किन राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है।

बनेगा प्रभावशाली संयोग

Mangal Gochar 2026 मंगल जब सूर्य के स्वामित्व वाले कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो व्यक्ति के अंदर निर्णय लेने की क्षमता, जोखिम उठाने का साहस और लक्ष्य प्राप्त करने की इच्छा बढ़ सकती है। मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी माना जा सकता है जो सेना, पुलिस, खेल, इंजीनियरिंग, प्रॉपर्टी, तकनीकी क्षेत्र या नेतृत्व वाले कार्यों से जुड़े हैं।

मेष राशि
मंगल इस समय मेष राशि में ही रहेंगे और इसी दौरान कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस दौरान मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। जो लोग नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद और निवेश से जुड़े मामलों में भी लाभ के संकेत हैं। क्रोध और जल्दबाजी से बचें।

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और मंगल का प्रवेश सूर्य के नक्षत्र में हो रहा है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता की सराहना हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का कृत्तिका नक्षत्र में जाना शुभ फल देने वाला हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मंगल का यह परिवर्तन मेहनत का अच्छा परिणाम देने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार करने वाले लोगों को नए संपर्कों से फायदा हो सकता है। जमीन, मशीनरी और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं। सेहत का भी ध्यान रखे।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

मंगल अग्नि तत्व का ग्रह है और कृत्तिका भी अग्नि प्रधान नक्षत्र माना जाता है। इसलिए इस समय ऊर्जा और उत्साह बढ़ सकता है, लेकिन गुस्सा और जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। बिना सोचे निर्णय लेने से बचें और विवादों से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।

 

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.