NEET Papper Leak: फिर से लीक हो गया NEET का पेपर? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्नपत्र, अब PIB ने बताई पूरी सच्चाई
फिर से लीक हो गया NEET का पेपर? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्नपत्र, NEET Paper Leak: PIB Told Truth, Read
NEET Papper Leak. Image Source- IBC24
नई दिल्ली। NEET Paper Leak सोशल मीडिया पर NEET UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक होने को लेकर वायरल हो रहे दावों को प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। PIB ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं को ही सही मानें।
NEET Paper Leak जानकारी के अनुसार, यह विवाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ। ‘बिबिन’ नामक एक यूजर ने एक टेलीग्राम ग्रुप का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए सवाल उठाया था कि क्या NEET का पेपर एक बार फिर लीक हो गया है। पोस्ट वायरल होने के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई। वायरल स्क्रीनशॉट में एक प्रश्नपत्र बुकलेट जैसी सामग्री दिखाई दे रही थी, जिस पर बड़े अक्षरों में “KAVERI” लिखा हुआ था। इसके अलावा तस्वीर पर “Proofs/Price” और समय का उल्लेख भी दिखाई दे रहा था। बुकलेट पर “23” कोड और “English” लिखा होने के कारण कई छात्रों ने इसे वास्तविक प्रश्नपत्र से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।
मामला सामने आने के बाद PIB फैक्ट चेक टीम ने इसकी जांच की। जांच के बाद PIB ने स्पष्ट किया कि NEET परीक्षा का पेपर दोबारा लीक होने का दावा पूरी तरह गलत है और वायरल किया जा रहा स्क्रीनशॉट किसी भी तरह से पेपर लीक का प्रमाण नहीं है। PIB ने छात्रों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों से सतर्क रहें और बिना सत्यापन किसी भी जानकारी को साझा न करें। साथ ही परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट केवल संबंधित आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत संस्थानों के माध्यम से ही प्राप्त करें। PIB फैक्ट चेक ने यह भी कहा है कि यदि भारत सरकार या किसी सरकारी परीक्षा से संबंधित कोई संदिग्ध अथवा भ्रामक जानकारी सामने आती है, तो उसकी शिकायत सीधे फैक्ट चेक टीम से की जा सकती है।
Claim: A question paper is being circulated on social media claiming that the NEET paper has been leaked again.
⚠️This Claim is #fake.
🚨 Candidates are advised not to trust, share, or rely on any unverified examination-related content.
✅ For authentic updates and official… pic.twitter.com/W1F3yRJUhp
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 13, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Balrampur Water Crisis News : सैकड़ों फीट खुदाई के बाद भी नहीं निकल रहा था पानी, अब सूखा मिटाने के लिए ग्रामीणों ने शुरू किया अनोखा अभियान
- Gwalior Dabra Crime News : मासूम जिसे कहती थी ‘अंकल’, उसी ने बंद कमरे में कर दिया खौफनाक कांड, ऐन वक्त पर महिला ने देखा तो उड़ गए होश
- Bilaspur Snakebite Fraud Case : मुर्दों को सांप का शिकार बनाकर डकार गए करोड़ों का मुआवजा,न्यायधानी के सर्पदंश कांड का पर्दाफाश, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Facebook


