CGBSE Class 10th Result: जांजगीर के लोकेश ने किया कमाल! 10वीं मेरिट में ये स्थान किया हासिल, सोशल मीडिया पर कही ऐसी बात जिसे हर छात्र को सुननी चाहिए
CGBSE Class 10th Result: जांजगीर के विवेकानन्द स्कूल के 10वीं के छात्र लोकेश राठौर ने मेरिट में 9वां स्थान हासिल किया है और मैथ्स लेकर आगे JEE की पढ़ाई करना चाहता है।
- गरियाबंद की बेटियों ने बाजी
- महक बनी जिला टॉपर
- 97 प्रतिशत अंक हासिल
CGBSE Class 10th Result: रायपुरः छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष 3 लाख 20 हजार 535 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें 1 लाख 42 हजार 881 बालक और 1 लाख 77 हजार 654 बालिका शामिल है। इस वर्ष 10वीं के परिणाम में संयुक्त से तीन छात्रों ने अपना स्थान बनाया है। एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा संध्या नायक, एकलव्य इंग्लिश मीडियम एच.एस. बालोदा की छात्रा परीरानी प्रधान और न्यू जनरेशन पब्लिक एच.एस.एस., लोरमी के छात्र अंशुल शर्मा ने टॉप किया है। तीनों ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर रोल नंबर डालकर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा IBC24 की वेबसाइट https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
लोकेश राठौर ने मेरिट में 9वां स्थान हासिल किया
वहीं, जांजगीर के विवेकानन्द स्कूल के 10वीं के छात्र लोकेश राठौर ने मेरिट में 9वां स्थान हासिल किया है और मैथ्स लेकर आगे JEE की पढ़ाई करना चाहता है। लोकेश की मां शिक्षिका है और मामा प्रोफेसर है। इस तरह घर और स्कूल में पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलने से छात्र लोकेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके बाद, परिवार के लोगों में बहुत खुशी है। छात्र लोकेश राठौर ने कहा है कि पढ़ाई के घण्टे मायने नहीं रखते, मन से पढ़ाई होती है तो बेहतर तैयारी होती है। अन्य छात्रों को लोकेश ने कहा है कि लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करना चाहिए, तभी सफलता मिलती है। सोशल मीडिया का बहुत कम उपयोग करना चाहिए, कभी ब्रेक के टाइम।
CGBSE 10th-12th Result 2026 Link ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)
- छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें ।
- इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं।
- सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।
IBC24 पर कैसे देखे रिजल्ट्स ?
- छात्र सबसे पहले IBC24 की वेबसाइ पर जाएं।
- इसके बाद रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें। https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result
- अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Rajendra Bharti Granted Bail: पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को राहत.. हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत लेकिन बिना अदालती इजाजत नहीं कर सकेंगे ये काम..
- शह मात The Big Debate: चलै जब जाति का दांव.. बचै न एको मनमुटाव! लोधी समाज के मंच में दिखे दिग्गज, आखिर क्या था इस आयोजन का सियासी संदेश?
- Vande Bharat: पहले धर्म पूछा.. फिर चाकू घोंपा! केमिस्ट्री का टीचर.. नफरत का फॉर्मूला! जानिए आखिर कौन है गार्ड्स पर हमला करने वाला जैब अंसारी?

Facebook


