Chhattisgarh TI Transfer Full List: छत्तीसगढ़ में इस जिले के SP नाराज!.. एकसाथ 6 थानों के प्रभारियों का कर दिया तबादला, जानें किस अफसर की कहाँ हुई तैनाती..
निरीक्षक पारस पटेल को बम्हनीडीह थाना प्रभारी बनाया गया है। उन्हें एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
Chhattisgarh SHO Transfer Full List 2026 || Image- IBC24 News File
- छह पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना
- मुलमुला और पामगढ़ थाना प्रभारी हटे
- हत्या मामलों की जांच में सुस्ती पर कार्रवाई
जांजगीर-चांपा: जिले में गंभीर आपराधिक मामलों की जांच में लापरवाही और उम्मीद के मुताबिक प्रगति नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने सख्त कार्रवाई की है। (Chhattisgarh SHO Transfer Full List 2026) हत्या से जुड़े मामलों की जांच में सुस्ती को देखते हुए मुलमुला और पामगढ़ थाना प्रभारियों को हटा दिया गया है। मंगलवार को जारी प्रशासनिक आदेश के तहत निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के 6 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
हत्या प्रकरण पर कार्यवाही से जुड़ा है मामला
मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब 62 दिन पहले झाड़ियों में अमित भंडारी का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। इसके बावजूद पुलिस लंबे समय तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। मामले की जांच में ठोस प्रगति नहीं होने को एसपी ने गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी को हटाने का फैसला किया।
उधारी विवाद में नाबालिग की मौत
पामगढ़ थाना क्षेत्र में उधारी के पैसे मांगने को लेकर पिता-पुत्र पर प्राणघातक हमला किया गया था। हमले में गंभीर रूप से घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले की जांच की गति को लेकर भी पुलिस प्रशासन संतुष्ट नहीं था। (Chhattisgarh SHO Transfer Full List 2026) दोनों मामलों की जांच की स्थिति को देखते हुए एसपी ने थाना प्रभारियों में बदलाव किया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- निरीक्षक शिवानंद सिंह को मुलमुला थाना प्रभारी बनाया गया है।
- निरीक्षक पारस पटेल को बम्हनीडीह थाना प्रभारी बनाया गया है। उन्हें एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
- निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी को पामगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है।
- निरीक्षक सावन कुमार सारथी को अजाक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
- निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे को सारागांव थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह की पदस्थापना थाना जांजगीर में की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:
नेपाल की तीन प्रमुख नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निवासियों से सतर्क रहने की अपील
वित्त मंत्री सीतारमण ने आईएमएफ प्रमुख जॉर्जीवा से मुलाकात की, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर की चर्चा
सीतारमण ने विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा से मुलाकात की, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
श्रीनगर में नेकां और भाजपा करेंगे एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

Facebook


