Chhattisgarh Private Job: 8वीं पास युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी! इस जिले में होने जारी 554 पदों पर भर्ती, जानिए कब और कैसे करना होगा आवेदन
8वीं पास युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी! इस जिले में होने जारी 554 पदों पर भर्ती, Chhattisgarh Private Job : Bumper Vacancy in Baloda Bazar For 8th Pass
बलौदाबाजार: Chhattisgarh Private Job अगर आप भी प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, बलौदाबाजार जिले में कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार द्वारा शासकीय डी.के. कॉलेज बलौदाबाजार में 9 सितम्बर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जायेगा। इस रोजगार मेले मे लगभग 557 पदों पर विभिन्न निजी नियोजकों द्वारा नियुक्ति दी जाएगी।
Chhattisgarh Private Job जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी क्षेत्र के नियोजक अमित एजेंसी बलौदाबाजार द्वारा कम्प्युटर ऑपरेटर के 3 पद, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 4 पद, शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, डीसीए एवं उच्च, उम्र 18 से 30 वर्ष, अनुभव 0 से 1 वर्ष, वेतन पदानुसार 8 हजार से 15 हजार रूपये देय एवं कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा। कनिका आटोमाबाईल प्रा.लि. बलौदाबाजार द्वारा रोल्स एग्जीक्यूटिव के 7 पद तकनीशियन के 2, शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई उम्र 18 से 35 वर्ष अनुभव 0-1 वषर्, वेतन 10 हजार से 15 हजार रूपए, कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार, पलारी, सिमगा होगा। भारतीय जीवन बीमा बलौदाबाजार द्वारा बीमा राखी के 40 पद, उम्र 23 से 50 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 10वीं से उच्च, वेतन 7 हजार से 12 हजार रूपए, इन्सेटिव एवं कमिशन कार्यक्षेत्र भाटापारा, बलौदाबाजार, सिमगा होगा। किरण एग्रीकल्वर बलौदाबाजार द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 5 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं से स्नातक उत्तीर्ण, उम्र 18 से 36 वर्ष, अनुभव 0 से 1 वर्ष, वेतन 8 हजार से 10 हजार रूपए तक कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा। आरोहन फायनेंस प्रा. लि. रायपुर द्वारा कस्टमर सर्विसेस के 30 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं से उच्च, उम्र 18 से 35 वर्ष, अनुभव 0 से 3 वर्ष, वेतन 15 हजार से 22 हजार 5 सौ रूपए, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्रा.लि. रायपुर द्वारा असिस्टेंट के 150 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं से उच्च, उम्र 18 से 35 वर्ष, वेतन 10 हजार से 12 हजार रूपए तक देय होगा, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। शांता टेक्नो प्रा.लि. रायपुर द्वारा मेकनिकल इंजीनियर के 10 पद, फिटर के 6 पद, मशीन ऑपरेटर के 5 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा, उम्र 18 से 40 वर्ष अनुभव 0 से 10 वर्ष, वेतन 12 हजार से 35 हजार रूपए पदानुसार, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। अलर्ट सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 238 पद, असिस्टेंट सुपरवाईजर के 39 पद, सुपरवाईजर के 18 पद, मार्केटिंग के 8 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 3 पद, शैक्षणिक योग्यता 8वीं से उच्च, उम्र 20 से 50 वर्ष अनुभव से 06 वर्ष, वेतन 15 हजार से 40 हजार रूपए पदानुसार कार्यक्षेत्र रायपुर होगा।
रोजगार कार्यालय में पंजीयन अनिवार्य (Chhattisgarh Private Job)
रोजगार मेला में भाग लेने हेतु आवेदकों का जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य हैं। इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प या https://erojgar.cg.nic.in के माध्यम से अपना रोजगार पंजीयन एवं रोजगार हेतु आवेदन कर रोजगार मेंला में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है। च्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र की छायाप्रति, रोजगार पंजीयन, जाति, निवास, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727299443 से सम्पर्क कर सकते है।
- ISRO Recruitment 2026: इसरो में 175 पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन, चूक गए तो दोबारा मौका नहीं मिलेगा
- 8th Pay Commission Update: सैलरी बढ़ेगी या DA में होगा बड़ा खेल? 8वें वेतन आयोग से जुड़े कई अहम ऐलान जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुलने वाला है खुशियों का पिटारा!
- CP Radhakrishnan Raipur Visit: रायपुर दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति, एयरपोर्ट पर राज्यपाल डेका, डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों ने किया आत्मीय स्वागत

Facebook


