Janjgir-Champa Road Accident: जांजगीर में दर्दनाक हादसा.. ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी स्कूल वैन, सवार थे बच्चे, टीचर और प्रिंसिपल..

Ads

Janjgir-Champa Road Accident: जांजगीर में स्कूल वैन और ट्रैक्टर टक्कर में 12 घायल, पोंच गांव में हथियार से हमला, पुलिस जांच जारी

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 10:16 AM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 10:18 AM IST

UP Road Accident News|| Image- file Image

HIGHLIGHTS
  • स्कूल वैन हादसे में 12 घायल
  • बच्चे, टीचर और प्रिंसिपल जख्मी
  • गाली विवाद में धारदार हमला

जांजगीर-चाम्पा: जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहें हैं। ताजा मामला जिले के कुथुर गाँव का है। यहाँ एक स्कूल वैन ट्रेक्टर ट्रॉली से जा टकराई। (Janjgir-Champa Road Accident) इस हादसे में वैन में सवार प्रिंसिपल, महिला टीचर और बच्चे समेत कुल 12 लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए। सभी को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल दाखिल कराया गया है। सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने इस पूरे दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।


गाली-गलौच को लेकर धारदार हथियार से हमला

जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के पोंच गांव में गाली-गलौज करने से मना करने पर 3 युवकों ने धारदार हथियार और डंडे से हमला कर दिया। हमला से महिला पंच के दादा ससुर, ससुर और देवर को चोट आई है, जिनका उपचार बलौदा के अस्पताल में जारी है। पिता और 2 बेटों द्वारा हमला करने का आरोप है। मामले में बलौदा पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

हमला के प्रयास के मामले में जुर्म दर्ज

पुलिस के मुताबिक, पोंच गांव के मोहल्ले में 3 लोग गाली-गलौज कर रहे थे, जिन्हें मना करना एक परिवार के लोगों को महंगा पड़ गया। मना करने के बाद बौखलाए गाली दे रहे 3 लोगों ने डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। (Janjgir-Champa Road Accident) हमला से महिला पंच के दादा ससुर, ससुर और देवर को चोट आई है। तीनों का इलाज बलौदा के अस्पताल में किया गया है। हमला के प्रयास मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-

न्यू मेक्सिको में अमेरिकी वायु सेना अड्डे पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

ब्रिटेन: प्रत्यर्पण मामला पुन: खोलने की नीरव मोदी की याचिका पर सुनवाई पूरी

‘पंच कार्ड’ से दो नाम मिटा दिए हैं, अभी और नाम मिटाए जाएंगे: नेतन्याहू

यह भी देखें:-

महाराष्ट्र : महात्मा गांधी के बारे में ‘अपमानजनक’ बयानों पर कार्रवाई की मांग

फार्महाउस में मादक पदार्थ की बरामदगी : तेलंगाना के डीजीपी ने एसआईटी का गठन किया

बमबारी बंद होने के बाद ही फ्रांस होर्मुज को सुरक्षित करने में मदद कर सकता है: मैक्रों

Q1. हादसे में कितने लोग घायल हुए?

इस हादसे में प्रिंसिपल, टीचर और बच्चों सहित कुल 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Q2. दुर्घटना कहां हुई थी?

यह दुर्घटना जांजगीर-चाम्पा जिले के कुथुर गांव में स्कूल वैन और ट्रैक्टर टक्कर से हुई।

Q3. पोंच गांव में हमला क्यों हुआ?

गाली-गलौज से मना करने पर तीन युवकों ने परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया।