Mathura News Today: पलक झपकते ही मची अफरातफरी, कुछ सेकंड में बदल गया पूरा मंजर, तीन मजदूरों की मौत से मचा हड़कंप

Ads

Mathura News Today: पलक झपकते ही मची अफरातफरी, कुछ सेकंड में बदल गया पूरा मंजर, तीन मजदूरों की मौत से मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 11:04 AM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 11:05 AM IST

Mathura News Today | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बोरिंग पाइप बिजली के तार से टकराया
  • तीन लोगों की मौत
  • शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

मथुरा: Mathura News Today मथुरा जिले के शेरगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम करंट लगने से दो मजदूरों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने बताया कि शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सियाराहा गांव में मोहन सिंह (42) ने सबमर्सिबल पंप लगाने के लिए बोरवेल खोदने के वास्ते गंगरोली गांव के रहने वाले सुल्तान (27) और मोहन (40) को बुलाया था।

Mathura News Today उन्होंने बताया कि बोरवेल खोदते समय बोरिंग पाइप गलती से ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार से स्पर्श हो गया जिसके करंट की चपेट में आने से दोनों मजदूर और मोहन बुरी तरह झुलस गए तथा तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

हादसा कहाँ हुआ?

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सियाराहा गांव में।

कितने लोग मारे गए?

कुल तीन लोग – दो मजदूर और मोहन सिंह।

हादसा कैसे हुआ?

बोरिंग पाइप 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन से टकरा गया।