रेणुका सिंह ने लिया चाय वाले बाबा का आशीर्वाद! निकाले जा रहे ये मायने

Renuka Singh: छ्त्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद CM के प्रमुख दावेदार के रूप में रेणुका सिंह का नाम चर्चा में है। ऐसे में बिर्रा में उनके आगमन के बड़े मायने हैं

रेणुका सिंह ने लिया चाय वाले बाबा का आशीर्वाद! निकाले जा रहे ये मायने

Renuka Singh

Modified Date: December 6, 2023 / 12:30 pm IST
Published Date: December 6, 2023 12:30 pm IST

Renuka Singh: जांजगीर। केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह, जांजगीर-चाम्पा जिले के बिर्रा पहुंची और चाय वाले बाबा के नाम से चर्चित नरेंद्र नयन शास्त्री से आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना भी की। बिर्रा में भागवत कथा भी आयोजित है। जहां रेणुका सिंह ने कथा सुनी और व्यासपीठ पर मत्था टेका। वे यहां 7 से 8 घण्टे तक मौजूद थीं।

read more:  आतंकवादियों ने किया महिलाओं से दुष्कर्म! अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने की निंदा

इस दौरान भाजपा के कई नेता मौजूद थे। आपको बता दें, छ्त्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद CM के प्रमुख दावेदार के रूप में रेणुका सिंह का नाम चर्चा में है। ऐसे में बिर्रा में उनके आगमन के बड़े मायने हैं। क्योंकि चाय वाले बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री से उन्होंने आशीर्वाद लिया है। पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री के प्रति लोगों में काफी श्रद्धा और आस्था है और यह भी चर्चा में है कि उनके आशीर्वाद की बड़ी महत्ता है।

read more:  CG Protem Speaker: नई सरकार में ये वरिष्ठ विधायक बनेंगे प्रोटेम स्पीकर! एक दो दिन में हो सकती घोषणा… 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com