आतंकवादियों ने किया महिलाओं से दुष्कर्म! अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने की निंदा

बोस्टन में मंगलवार को निधि जुटाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बाइडन ने कहा कि हाल के सप्ताहों में हमास के हमले में जीवित बची महिलाओं और प्रत्यक्षदर्शियों ने ‘‘अकल्पनीय क्रूरता की भयानक दास्तां’’ बयान की है।

आतंकवादियों ने किया महिलाओं से दुष्कर्म! अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने की निंदा

Joe Biden Prostate Cancer/ Image Credit: IBC24 File

Modified Date: December 6, 2023 / 12:14 pm IST
Published Date: December 6, 2023 11:56 am IST

militants raping Israeli women: बोस्टन (अमेरिका), 6 दिसंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइली लड़कियों और महिलाओं से दुष्कर्म और यौन हिंसा किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की और अन्य देशों से ‘‘बिना किसी लाग-लपेट’’ और ‘‘बिना किसी अपवाद’’ के ऐसे आचरण की निंदा करने का आह्वान किया।

बोस्टन में मंगलवार को निधि जुटाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बाइडन ने कहा कि हाल के सप्ताहों में हमास के हमले में जीवित बची महिलाओं और प्रत्यक्षदर्शियों ने ‘‘अकल्पनीय क्रूरता की भयानक दास्तां’’ बयान की है।

बाइडन ने कहा, ‘‘महिलाओं से दुष्कर्म- बार-बार दुष्कर्म और उन्हें शारीरिक यातना देने, महिलाओं के शवों को अपवित्र करने की खबरें, हमास के आतंकवादियों ने जितना हो सकता था महिलाओं और लड़कियों को उतनी पीड़ा और दर्द दिया और फिर उनकी हत्या कर दी।’’

read more: CSICE Recruitment: CSICE में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जानिए कौन कर सकता है एप्लाई

इजराइल ने कहा है कि वह हमास के हमले के बाद यौन शोषण और दुष्कर्म के कई मामलों की जांच कर रहा है। गवाहों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा कि हमास के आतंकवादियों ने सात अक्टूबर को किए हमले में महिलाओं की हत्या करने से पहले उनके साथ दुष्कर्म किया।

बाइडन की ये टिप्पणियां तब आयी है जब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने हमास द्वारा की गयी यौन हिंसा पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया है। हमास ने यौन हिंसा के आरोपों से इनकार किया है।

नेतन्याहू ने मंगलवार शाम को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इन हमलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई खास प्रतिक्रिया न होने की निंदा की।

read more:  Rajesh Munat on Rajtilak: राजतिलक की तैयारी पर भाजपा नेता का बड़ा बयान, कहा – ‘हम गंगाजल की कसम…’ 

उन्होंने पूछा, ‘‘मैं महिला अधिकार संगठनों, मानवाधिकार संगठनों से पूछता हूं कि आपने इजराइली महिलाओं के दुष्कर्म, उन पर वीभत्स अत्याचारों, यौन उत्पीड़न के बारे में सुना- आखिर आप कहां हैं?’’

बाइडन ने दानदाताओं से कहा, ‘‘जो कुछ हो रहा है, दुनिया उससे मुंह नहीं फेर सकती। इसकी जिम्मेदारी हम सभी – सरकार, अंतरराष्ट्रीय संगठन, नागरिक समाज और व्यवसायों पर है कि हम बिना किसी लाग-लपेट और बिना किसी अपवाद के हमास आतंकवादियों की यौन हिंसा की जोरदार निंदा करें।’’

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com