‘चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण’ ग्रामीणों ने लगाया आरोप, पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में

Ads

'चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण' ग्रामीणों ने लगाया आरोप, पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में! changai sabha kya hai

  •  
  • Publish Date - April 21, 2023 / 11:17 AM IST,
    Updated On - April 21, 2023 / 11:17 AM IST

Dharm virodhi kitab in indore

जशपुर: changai sabha kya hai छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में धर्मांतरण के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आए दिन चंगाई सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने चंगाई सभा के दौरान परिवार का धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने चंगाई सभा करा रहे शख्स को हिरासत में ले ली है और पूछताछ कर रही है।

Read More: Bhind News : ” मैं शाम तक नहीं बचूंगा” पुलिस अभिरक्षा में वारंटी की मौत, मचा हड़कंप 

changai sabha kya hai मिली जानकारी के अनुसार मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है, जहां इलाके में एक गांव में चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। वहीं, चंगाई सभा कराए जाने की जानकारी मिलते ही गांव के कुछ लोग वहां आ पहुंचे और सभा का विरोध करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि चंगाई सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

Read More: Katni News: इस बीमारी की चपेट में आए गांव के बच्चे, गांव में मचा हड़कंप, कलेक्टर ने दिए ये निर्देश 

फिलहाल पुलिस मामले में चंगाई सभा करवाने वाले से पूछताछ कर रही है और पुलिस ने ग्रामीणों को आश्ववासन दिया है कि पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक