Communal Tension On Janmashtami: कृष्ण जन्माष्टमी पर क्यों गर्म हुआ जशपुर?.. आखिर किसने रोका त्यौहार मनाने से? देखें ‘छत्तीसगढ़ की बात’..

Communal Tension On Janmashtami: कृष्ण जन्माष्टमी पर क्यों गर्म हुआ जशपुर?.. आखिर किसने रोका त्यौहार मनाने से? देखें ‘छत्तीसगढ़ की बात’..

Communal Tension On Janmashtami In Jashpur

Modified Date: September 7, 2023 / 08:23 pm IST
Published Date: September 7, 2023 8:16 pm IST

रायपुर : नमस्कार, छत्तीसगढ़ की बात में स्वागत है। ऐसा क्या हुआ कि प्रदेश में कि किसी त्योहार मनाने पर किसी दूसरे को आपत्ति हुई। (Communal Tension On Janmashtami In Jashpur) हमारा देश-प्रदेश तो हर तीज-त्योहार पर मिलकर खुशियां बांटकर दोगुनी करने वाला रहा है फिर ऐसा क्या हुआ कि जशपुर में कुछ लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर आपत्ति हुई। मामला गंभीर तब हुआ जब इसमें एक नेता विशेष का नाम जुड़ा। सवाल उठा कि मामले को राजनैतिक रंग दिया जा रहा है या फिर ये पूरा मामला ही सियासी खेल का है। खुलकर होगी इस पर बहस। दोनों पक्षों से पूछेंगे सीधे सवाल।

बॉलीवुड के इन कलाकारों ने फिल्म मेकर्स को कर दिया बर्बाद.. पैसा लगाकर हुए कंगाल

हंगामे की ये तस्वीरे जशपुर जिले के करडेगा इलाके के छोटे से गांव डूमरबहार की है। जहां जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर यादव समाज के कुछ लोग बैठक कर रहे थे। इसी समय प्रदीप लकड़ा और सुनील तिर्की के साथ ईसाई समुदाय के कुछ युवक वहां पहुंच गए और उन्होंने गांव में जन्माष्टमी नहीं होने देने की बात कही। बात बढ़ी और दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को रात में ही पकड़ लिया, लेकिन सुबह छोड़ दिया। इस बात से गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले ने तब सियासी रंग ले लिया, जब युवकों के संसदीय सचिव यूडी मिंज का नाम लेकर मारपीट करने की बात सामने आई। भाजपा नेता विष्णु देव साय भी कार्यकर्ताओं की फौज लेकर थाने पहुंच गए और खूब हंगामा हुआ।

DMK सांसद के बयान पर मचा बवाल…! संघ प्रमुख ने साधा निशाना, समर्थन में उतरे ये सपा सांसद 

पुलिस का कहना है कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है और यादव समाज की शिकायत पर सभी पक्षों की जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई की दुहाई दे रही है। सबको कर्म का संदेश देने वाले भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर दो समुदायों के बीच तनाव अच्छा नहीं है। लेकिन जशपुर में लगातार ऐसी घटनाएं कई सवाल खड़े करती हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown