Jashpur Police Golden Book Of World Records : छत्तीसगढ़ के इस जिले ने रच दिया इतिहास! 766 गांवों में एक साथ हुआ ऐसा काम, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
Jashpur पुलिस ने सड़क सुरक्षा और हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत जिले के सभी 766 गांवों में एक साथ जन चौपाल आयोजित कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस अभियान में हजारों लोगों ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
Jashpur Police Golden Book Of World Records / Image Source : IBC24
- जशपुर पुलिस ने एक ही दिन में 766 गांवों में जन चौपाल आयोजित की।
- 60 हजार से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा और हेलमेट की शपथ दिलाई गई।
- 10 हजार से ज्यादा लोगों ने हेलमेट जागरूकता रैली में हिस्सा लिया।
जशपुर : Jashpur Police Golden Book Of World Records : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जशपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा और हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत एक ही दिन में जिले के सभी 766 गांवों में जन चौपाल आयोजित कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
10 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया चौपाल
पुलिस के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य जिले के अंतिम व्यक्ति तक हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन का संदेश पहुंचाना था। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी गांवों में एक साथ चौपाल लगाकर लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट और नशे में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत 10 हजार से अधिक लोगों ने हेलमेट रैलियों में भाग लिया, जबकि 60 हजार से ज्यादा नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
वहीं मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों और तीन हजार से अधिक गणमान्य नागरिकों ने वीडियो संदेश जारी कर हेलमेट पहनने की अपील की। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की राज्य प्रमुख सोनल राजेश शर्मा ने जशपुर पुलिस को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस उपलब्धि को जिले के सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस मितानों और आम नागरिकों को समर्पित किया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- New Mining Rules in Chhattisgarh: अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, समझौते के लिए अब देनी होगी इतनी राशि, दोबारा पकड़े गए तो होगा ये एक्शन
- Uttar Pradesh Global Growth Dialogue 2026: योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में UP बन रहा कॉर्पोरेट हब.. मिला 50,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव, कई MoU भी
- Vande Bharat: भारत के नाम, ‘इंसाफ’ पर संग्राम!… न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उमड़ रहा जनसैलाब, क्या पूरी होगी महापंचायत की मांग?

Facebook


