मयाली नेचर पार्क में 12 से 14 फरवरी तक युवा महोत्सव, विधायक यूडी मिंज बोले – हिमालय की तराई की तरह सुखद जलवायु…

मयाली नेचर पार्क में 12 से 14 फरवरी तक युवा महोत्सव, विधायक यूडी मिंज बोले - हिमालय की तराई की तरह सुखद जलवायु...

मयाली नेचर पार्क में 12 से 14 फरवरी तक युवा महोत्सव, विधायक यूडी मिंज बोले – हिमालय की तराई की तरह सुखद जलवायु…
Modified Date: February 12, 2023 / 05:44 pm IST
Published Date: February 12, 2023 5:44 pm IST

जशपुर । जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित मयाली नेचर पार्क में 12 फरवरी से 14 फरवरी तक युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस वर्ष युवा महोत्सव में पड़ोसी राज्य झारखंड और ओड़िसा के पर्यटक भी काफी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। महोत्सव में एडवेंचर स्पॉटस-लैंड, वाटर एंड एयर एक्टीविटीज, सांस्कृतिक प्रोग्राम, गायन वादन, किसान मेला, प्रदर्शनी, क्राफ्ट, खेलकूद एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

यह भी पढ़े : BJP से गोरखपुर के सांसद रवि किशन के भाई का हार्ट अटैक से निधन, UP के CM योगी आदित्यनाथ ने जताई संवेदना

युवा महोत्सव के दौरान 12 फरवरी से 14फरवरी तक, खेलकूद स्पर्धाओं में तीरंदाजी (सीनियर एवं ओपन वर्ग) खेलों का भी आयोजन किया गया है। संध्याकालीन कार्यक्रम वायस ऑफ जशपुर फोकगीत संस्कृति पर आधारित नागपुरी स्टार कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यूडी मिंज का कहना है कि मयाली पर्यटन स्थल पर आयोजित यह महोत्सव हमारे बेरोजगार युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यहां हिमालय की तराई की तरह सुखद जलवायु है। जैवविविधता के चलते बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नये अवसरों का भरपूर लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े : जमीयत उलेमा-ए-हिंद के मंच पर मचा बवाल, जैन मुनि ने आपत्ति जता दूसरें धर्मगुरूओं सहित छोड़ा मंच 


लेखक के बारे में