Bilaspur News Today: स्कूल में अचानक मचा हड़कंप, प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी छात्रा की हालत, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Bilaspur News Today: स्कूल में अचानक मचा हड़कंप, प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी छात्रा की हालत, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Bilaspur News Today | Photo Credit: IBC24
- छात्रा ने नींद की गोलियां खाईं
- हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
- बैग से खाली रैपर मिला
बिलासपुर: Bilaspur News Today बिलासपुर के सीपत क्षेत्र के एक शासकीय स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने नींद की गोलियां खा लीं और उसकी स्थिति अचानक गंभीर हो गई। छात्रा को सिम्स अस्पताल में भर्ती (SIMS Hospital Bilaspur) कराया गया है। उसके स्कूल बैग से नींद की गोलियों का खाली रैपर मिला है।
छात्रा की हालत बिगड़ते सिम्स अस्पताल में भर्ती
Bilaspur News Today जानकारी के मुताबिक मामला खैरा डगनिया शासकीय हाई स्कूल (Khaira Daganiya school) का है, जहां 18 वर्षीय शिवानी केंवट रोजाना लोक तरह बैग लेकर स्कूल आई थी। प्रार्थना के दौरान अचानक शिवानी की तबीयत खराब हो गई और वो चक्कर खाकर गिर गई। छात्रा की हालत बिगड़ते देख स्कूल स्टाफ से परिजनों को सूचना देते हुए उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया।
नींद की गोली खाने की आशंका
छात्रा के बैग से नींद की गोली का खाली रैपर मिला है। बताया जा रहा छात्रा ने इससे पहले भी नींद की गोली खाई थी और फिर नींद की गोली का ओवरडोज ले लिया। हालांकि, छात्रा ने नींद की गोली क्यों खाई है। ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। डिप्रेशन या किसी विवाद के कारण नींद की गोली खाने की आशंका जताई जा रही है। छात्रा की हालत स्थिर है। परिजनों व स्कूल स्टाफ से कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Book Reading Earnings: अब किताब पढ़ने पर मिलेंगे पैसे, 15 मिनट रीडिंग पर 76 रुपये की होगी इनकम, आखिर क्यों अपनाया ये तरीका? जानें पूरा मामला
- UP PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: योगी सरकार की पहल से लाखों उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर
- IPO Listing News: आज IPO की लिस्टिंग में किसका चला सिक्का? जानें किस कंपनी ने दिया तगड़ा मुनाफा और कौन निकली फिसड्डी?

Facebook


