CG Job Vacancy 2026: बेरोजगार युवओं के लिए सुनहरा मौका, यहां 140 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

CG Job Vacancy 2026: बेरोजगार युवओं के लिए सुनहरा मौका, यहां 140 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

CG Job Vacancy 2026: बेरोजगार युवओं के लिए सुनहरा मौका, यहां 140 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

CG Job Vacancy 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 17, 2026 / 06:56 am IST
Published Date: September 17, 2026 6:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • 22 सितंबर को रोजगार मेला
  • कुल 140 पदों पर भर्ती
  • बीएससी एग्रीकल्चर उत्तीर्ण युवाओं के लिए सेल्स ऑफिसर के 20 पद

मुंगेली: CG Job Vacancy 2026 जिले के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा 22 सितंबर 2026 को रोजगार मेले (Rojgar Mela 2026) का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में सुबह 11 बजे से शाम 03 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी।

10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर

CG Job Vacancy 2026 फील्ड ऑफिसर के 50 पदों के लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पदों पर आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इसी प्रकार सेल्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए बीएससी एग्रीकल्चर उत्तीर्ण तथा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पदों के लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

कुल 140 पदों पर रोजगार

इस प्रकार रोजगार मेले में कुल 140 पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.erojgar.cg.gov.in/ e-Rojgar CG App अथवा जिला रोजगार कार्यालय, मुंगेली से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।