District Excise Officer Suspended: छत्तीसगढ़ के इस जिले में जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड, दो अफसरों को ‘कारण बताओ’ का नोटिस.. जानें क्यों हुई बड़ी कार्रवाई

कांकेर में शराब ओवररेट बिक्री के मामले में जिला सहायक आबकारी अधिकारी मधुकर श्याम हरित समेत तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। दो अफसरों को सात दिन में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

District Excise Officer Suspended: छत्तीसगढ़ के इस जिले में जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड, दो अफसरों को ‘कारण बताओ’ का नोटिस.. जानें क्यों हुई बड़ी कार्रवाई

District Excise Officer Suspended in Chhattisgarh || Image- IBC24 News Archive


Reported By: Rajesh Raj,
Modified Date: September 10, 2026 / 10:12 pm IST
Published Date: September 10, 2026 9:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांकेर जिला आबकारी अधिकारी निलंबित
  • तीन अफसरों पर हुई बड़ी कार्रवाई
  • दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

District Excise Officer Suspended in Chhattisgarh: कांकेर: शराब की ओवररेट बिक्री के मामले में शासन स्तर पर फिर से एक बार बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कांकेर के जिला सहायक आबकारी अधिकारी मधुकर श्याम हरित को निलंबित कर दिया गया है। उनके इलाके में शराब तय कीमत से अधिक दाम पर बेचे जाने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। मामले में आबकारी आयुक्त कार्यालय की ओर से चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आबकारी उप निरीक्षक रानू मरकाम और नितेश सिंह बैंस को निलंबित किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन दो अफसरों को शोकॉज नोटिस

जानकारी के मुताबिक, रानू मरकाम की पदस्थापना भानुप्रतापपुर में थी, जबकि नितेश सिंह बैंस महासमुंद में पदस्थ थे। वहीं, अधिकारी अजय कुमार पांडे और दीपक ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दोनों अफसरों से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

IBC24 ने किये था सनसनीखेज खुलासे

District Excise Officer Suspended in Chhattisgarh: शराब की निर्धारित कीमत से अधिक दर पर बिक्री को लेकर हुई कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि, प्रदेश के सबसे बड़े हिंदी न्यूज चैनल IBC24 न्यूज ने शराब की कीमतों को लेकर पिछले दिनों कई बड़े खुलासे किये थे। इस खुलासे के बाद विभाग में हड़कंप मच गया था। पूर्व में भी अफसरों पर कार्यवाही की गई थी वही अब कांकेर में जिला आबकारी को भी निलंबित कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह राजधानी दिल्ली में ही होना चाहिए : सुप्रिया सुले

मेखली पावर में अपनी हिस्सेदारी 2,171 करोड़ रुपये में अल्फा अल्टरनेटिव्स को बेचेगी दिलीप बिल्डकॉन

सोनासेलेक्शन इंडिया का आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर

उत्पादकता बढ़ने से कृषि क्षेत्र के एनपीए में और कमी संभव: नाबार्ड चेयरमैन

पूर्व क्षेत्र ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी, दक्षिण क्षेत्र को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown