Cockroach Janata Party: ‘कॉकरोचों’ को ग्रामीणों ने गांव के बाहर से ही खदेड़ा, जा रहे थे सरकारी स्कूल की जांच करने, आशुतोष रांका ने लगाया ये आरोप

Cockroach Janata Party: 'कॉकरोचों' को ग्रामीणों ने गांव के बाहर से ही खदेड़ा, जा रहे थे सरकारी स्कूल की जांच करने, आशुतोष रांका ने लगाया ये आरोप

Cockroach Janata Party: ‘कॉकरोचों’ को ग्रामीणों ने गांव के बाहर से ही खदेड़ा, जा रहे थे सरकारी स्कूल की जांच करने, आशुतोष रांका ने लगाया ये आरोप

Cockroach Janata Party: 'कॉकरोचों' को ग्रामीणों ने गांव के बाहर से ही खदेड़ा, जा रहे थे सरकारी स्कूल की जांच करने, आशुतोष रांका ने लगाया ये आरोप /image: X

Modified Date: August 21, 2026 / 11:43 am IST
Published Date: August 21, 2026 11:30 am IST
HIGHLIGHTS
  • जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा में सरकारी स्कूल की जांच करने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं का विरोध
  • आशुतोष रांका ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट और विरोध का आरोप लगाया
  • रांका का दावा- स्कूल में बच्चे भैंसों के तबेले जैसी जगह पर पढ़ने को मजबूर हैं

जयपुर। Cockroach Janata Party: 15 अगस्त से कॉकरोच जनता पार्टी गांवों के स्कूलों में जाकर एक नया अभियान चला रही है, इसी कड़ी में CJP के कार्यकर्त्ता आज राजस्थान के जयपुर जिले के रामपुरा, कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल (Jaipur Government School News) में पहुंचे थे, जहां उनके इस अभियान का विरोध शुरू हो गया है। गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka)और उनके कार्यकर्ता जैसे ही पहुंचे गांव के लोगों ने कार्यकर्ताओं का विरोध किया और उन्हें तुरंत वहां से भगा दिया।

मारपीट का लगाया आरोप

BJP CJP Controversy इस मामले पर कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘रामपुरा, कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल पिछले कई सालों से भैंसों के तबेले में चल रहा है। मैं अभी वही पहुँच रहा हूँ। लेकिन हमारी टीम के कुछ साथी जो वहाँ पहुचे हुए थे, उनके साथ भाजपा (Rajasthan Politics News) के गुंडे फिर मारपीट पर उतर आए। भाजपा को हमारे बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहे, यह मंज़ूर है, लेकिन इन स्कूलों को अगर हम ठीक करवाने की कोशिश करें यह मंज़ूर नहीं है। इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है?

गाँव वाले नहीं भाजपा के बुलाये हुए गुंडे है: आशुतोष रांका

आशुतोष रांका ने लिखा- यह वहाँ के गाँव वाले नहीं भाजपा के बुलाये हुए गुंडे है। इनका सरगना कमल प्रधान वहाँ गरीब लोगों की ज़मीन पर कब्जे का काम करता है। बच्चों को भैंसों में तबेले में पढ़ाया जा रहा है, और यह रोकने पर भाजपा अपने गुंडे भेज रही है। क्या शर्मनाक स्थिति है।

 

 

Cockroach Janata Party वहीं, CJP की कार्यकर्ता शिवांगी शर्मा कहती हैं, “उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया और कहा कि हम आतंकवादी या नक्सली हैं। यह बाहरी-भीतरी का क्या मतलब है… यह एक ही देश है। हम किसी दूसरी पार्टी या दूसरे देश से नहीं आए हैं। हम तो अपने ही देश के बच्चों की बात कर रहे हैं…”

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.