kawardha Fire News: धधक उठा कचरा प्रबंधन केंद्र! अगर फायर ब्रिगेड होती 5 मिनट भी लेट तो हो जाता बड़ा कांड, देखें ये खौफनाक वीडियो

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में वार्ड नंबर 3 स्थित नगर पालिका के SLRM केंद्र में दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटों और धुएं के गुबार से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि फायर ब्रिगेड की समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

kawardha Fire News: धधक उठा कचरा प्रबंधन केंद्र! अगर फायर ब्रिगेड होती 5 मिनट भी लेट तो हो जाता बड़ा कांड, देखें ये खौफनाक वीडियो

kawardha Fire News

Modified Date: December 22, 2025 / 12:07 am IST
Published Date: December 22, 2025 12:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • SLRM केंद्र में अचानक भीषण
  • आग सूखा कचरा जलकर हुआ खाक
  • फायर ब्रिगेड ने टाला बड़ा हादसा

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा ज़िले में शहर के वार्ड नंबर 3 स्थित कैलाश सरोवर के पास नगर पालिका के SLRM केंद्र में आज दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे केंद्र को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं के ऊंचे गुबार और उठती लपटों को देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग दोपहर के वक्त अचानक भड़की और देखते ही देखते केंद्र में जमा भारी मात्रा में सूखा कचरा जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन को दी।

फायर ब्रिगेड की मशक्कत, टला बड़ा हादसा

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि दमकल की गाड़ियाँ समय पर पहुँच गईं, वरना आग पास के घने रिहायशी इलाके तक फैल सकती थी, जिससे बड़ी जनहानि या आर्थिक नुकसान हो सकता था।फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़े:-

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.