Panchayat Sachiv Viral Video: सचिवजी ने महिला पंचों के बजाए पंच पतियों को दिलाई शपथ / Image Source: IBC24
कवर्धा: Panchayat Sachiv Viral Video छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण का दौर जारी है। वहीं, पंच—सरपंच के शपथ ग्रहण के दौरान पंचायत सचिव की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां सचिव निर्वाचित पंचों के बजाए उनके पतियों को शपथ दिलाई है। फिलहाल मामले में सियासी पारा गरमाते हुए दिखाई दे रहा है।
Read More: Raipur News : सीडी कांड के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विनोद वर्मा कोर्ट पहुंचे
Panchayat Sachiv Viral Video मिली जानकारी के अनुसार मामला पंडरिया ब्लॉक के परसवारा ग्राम पंचायत का है, जहां पंचायत सचिव ने 7 महिला पंचों के बजाए उनके पतियों को शपथ दिलाई है। शपथ ग्रहण समारोह का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पतियों को शपथ दिलाए जाने के चलते निर्वाचित होने के बाद भी महिला पंच शपथ नहीं ले पाए हैं।