Keshkal Unique Wedding News : छत्तीसगढ़ की इस ज़िले में हुई अतरंगी शादी ने उड़ाए सबके होश! एक साथ दो दुल्हनों से रचाए सात फेरे, देखें वायरल वीडियो

Keshkal के बैलगांव में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी, जहां एक दूल्हे ने दोनों दुल्हनों की सहमति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक साथ सात फेरे लिए।

Keshkal Unique Wedding News : छत्तीसगढ़ की इस ज़िले में हुई अतरंगी शादी ने उड़ाए सबके होश! एक साथ दो दुल्हनों से रचाए सात फेरे, देखें वायरल वीडियो

Keshkal Unique Wedding News / Image Soure : IBC24

Modified Date: March 26, 2026 / 10:40 pm IST
Published Date: March 26, 2026 10:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एक दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ लिए सात फेरे
  • शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुई
  • निमंत्रण पत्र में दोनों दुल्हनों के नाम दर्ज थे

केशकाल: Keshkal Unique Wedding News   छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसी शादी की तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। जहां आमतौर पर एक दूल्हा एक ही दुल्हन के साथ सात फेरे लेता है, वहीं फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव में बीती 24 मार्च को एक दूल्हे ने एक साथ दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई इस अनोखी शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग शामिल हुए।

Unique Wedding CG दोनी दुल्हनों की शादी में पूरी सहमति

शादी की सभी रस्में पूरी तरह से पारंपरिक और विधि-विधान के साथ निभाई गईं। बताया जा रहा है कि इस विवाह के लिए दूल्हे और दोनों दुल्हनों की पूरी सहमति थी, जिसके बाद उनके परिवारों और समाज ने भी इस रिश्ते को स्वीकार किया।शादी से पहले दूल्हे ने बाकायदा निमंत्रण पत्र भी छपवाया था, जिसमें दोनों दुल्हनों के नाम दर्ज थे और इसी कार्ड के जरिए अपने परिचितों और रिश्तेदारों को न्योता दिया गया था।

दोनों दुल्हनों ने दूल्हे के साथ किया डांस

शादी के दौरान हल्दी की रस्म से लेकर वैवाहिक कार्यक्रमों तक, सब कुछ उत्सव की तरह रहा। रस्मों के बाद आयोजित पार्टी में दोनों दुल्हनों ने अपने दूल्हे राजा के साथ डीजे की धुन पर जमकर डांस किया और खुशियां मनाईं। दूल्हे के दोस्तों और बारातियों ने भी इस अनोखे जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.