Reported By: Prakash Kumar Nag
,Keshkal Unique Wedding News / Image Soure : IBC24
केशकाल: Keshkal Unique Wedding News छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसी शादी की तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। जहां आमतौर पर एक दूल्हा एक ही दुल्हन के साथ सात फेरे लेता है, वहीं फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव में बीती 24 मार्च को एक दूल्हे ने एक साथ दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई इस अनोखी शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग शामिल हुए।
शादी की सभी रस्में पूरी तरह से पारंपरिक और विधि-विधान के साथ निभाई गईं। बताया जा रहा है कि इस विवाह के लिए दूल्हे और दोनों दुल्हनों की पूरी सहमति थी, जिसके बाद उनके परिवारों और समाज ने भी इस रिश्ते को स्वीकार किया।शादी से पहले दूल्हे ने बाकायदा निमंत्रण पत्र भी छपवाया था, जिसमें दोनों दुल्हनों के नाम दर्ज थे और इसी कार्ड के जरिए अपने परिचितों और रिश्तेदारों को न्योता दिया गया था।
शादी के दौरान हल्दी की रस्म से लेकर वैवाहिक कार्यक्रमों तक, सब कुछ उत्सव की तरह रहा। रस्मों के बाद आयोजित पार्टी में दोनों दुल्हनों ने अपने दूल्हे राजा के साथ डीजे की धुन पर जमकर डांस किया और खुशियां मनाईं। दूल्हे के दोस्तों और बारातियों ने भी इस अनोखे जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इन्हे भी पढ़ें:-