कल ’छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष लेंगे स्पेशल बैठक, शासन की योजनाओं की प्रगति की करेंगे समीक्षा
कल ’छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष लेंगे स्पेशल बैठक : Tomorrow the chairman of the Chhattisgarh State Backward Commission will hold
attack on 3 girls including teacher
खैरागढ़ । छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू 16 मई को खैरागढ- छुईखदान-गंडई के जिला कार्यालय में अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण एवं विकास के संबंध में और शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक लेगे। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, सदस्य महेश चन्द्रवंशी, साधु चरण यादव, गिरवर साहू, किरण सिन्हा एवं सचिव बीरू कुमार साहू उपस्थित रहेंगे। समीक्षा बैठक में समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य हैं।
थानेश्वर साहू 16 मई को प्रातः 11: 30 बजे विश्राम खैरागढ़ विश्राम गृह पहुंचेगे। दोपहर 12 बजे से सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से भेट एवं चर्चा करेंगे। दोपहर 2 बजे से जिला कार्यालय सभा कक्ष में जिलास्तरी अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। उक्त बैठक में जिले के विवरण एवं संचालित विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जायेंगी साथ ही जाति प्रमाण पत्रों कि वस्तुस्थिति की भी समीक्षा की जायेंगी। सायंकाल 4 बजे से सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करेंगे। प्रेस वार्ता के बाद साहू पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों के साथ सायंकाल 5 बजे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे।

Facebook


