Ambikapur News: शहर में हो रही चाकूबाजी की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया, नशे में धुत अज्ञात लोगों ने युवक से की मारपीट

Ambikapur News: शहर में हो रही चाकूबाजी की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया, नशे में धुत अज्ञात लोगों ने युवक से की मारपीटKnife...

Ambikapur News: शहर में हो रही चाकूबाजी की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया, नशे में धुत अज्ञात लोगों ने युवक से की मारपीट

Knife incident in Ambikapur

Modified Date: July 6, 2023 / 05:32 pm IST
Published Date: July 6, 2023 5:30 pm IST

अम्बिकापुर: Knife incident in Ambikapur अम्बिकापुर में 15 दिन के भीतर दूसरी बार एक ही इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है जिससे अपराधियो के बुलंद हौसलों का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि पुलिस ने पहले मामले में आरोपियो की गिरफ्तारी कर ली थी, तो वही इस घटना में भी आरोपियो की जल्द गिरफ्तारी की बात पुलिस कह रही है।

Read More: Bhilai News: शहीदों के सम्मान के लिए 47 लाख की लागत से भिलाई अंडर ब्रिज का किया गया सौंदर्यीकरण

Knife incident in Ambikapur दरसअल घटना अम्बिकापुर के सत्तीपारा इलाके की है जहां बताया जा रहा है कि बरेजपारा का रहने वाला मंजर खान अपने भांजे के साथ सत्तीपारा इलाके में शौच के लिए शौचालय गया हुआ था। जब मंजर खान शौचालय से निकल रहा था तो बाहर में करीब 6 से 7 लोग शराब पी रहे थे और पीड़ित से नाम पूछते हुए उससे उलझ पड़े यहीं नहीं पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपियो ने चाकू से उसके पेट में 3 बार हमला किया साथ ही उसके भांजे से भी मारपीट की।

किसी तरह भागकर थाने पहुंचे पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने पहले तत्काल घायल को मेडीकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया और फिर आरोपियो की तलाश शुरू की। पुलिस ने इस माममें अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियो की पहचान होने की बात कह रहे हैं।

Read More: Jabalpur News: युवा कांग्रेस ने खोला सब्जी बैंक, सोने-चांदी की तरह तोले के भाव पर बेची गई सब्ज़ियां

Knife incident in Ambikapur पुलिस का कहना है कि आरोपियो की पहचान की जा चुकी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी। मगर गंभीर बात ये है की सत्तीपारा इलाके में ही 15 दिन के भीतर चाकूबाजी की ये दूसरी घटना सामने आई है जिसने पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। एक तरफ पुलिस और पुलिस कप्तान खुद पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सड़क पर उतर रहे हैं वहीं आरोपी खुलेआम चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि आखिर कब तक पुलिस अपराधियों पर अपना ख़ौफ़ कायम कर पाती है और इस तरह की घटनाओं पर रोक लग पाती है।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"