Keshkal LPG Cylinder Blast News : महीने भर बाद फिर दोहराया सिलेंडर कांड! गैस लीक होते ही भड़की ऐसी आग, एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा झुलसे

कोंडागांव के फरसगांव में गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी भीषण आग, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे; सभी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।

Keshkal LPG Cylinder Blast News  : महीने भर बाद फिर दोहराया सिलेंडर कांड! गैस लीक होते ही भड़की ऐसी आग, एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा झुलसे

Kondagaon LPG Cylinder Blast News / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: June 14, 2026 / 02:03 pm IST
Published Date: June 14, 2026 1:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फरसगांव में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग
  • एक ही परिवार के 4 सदस्य गंभीर रूप से झुलसे
  • घायलों में 1 महिला और 3 पुरुष शामिल

कोंडागांव: Kondagaon LPG Cylinder Blast News छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फरसगांव से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां बीते देर शाम एक घर में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में प्राथमिक इलाज के बाद राजधानी रायपुर रेफर किया गया है।

घायलों के बेहतर इलाज के लिए रायपुर किया रेफर

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना फरसगांव थाना क्षेत्र की है। बीते देर शाम परिवार के लोग घर पर थे, तभी अचानक रसोई में गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक गैस फैलने के कारण घर में जबरदस्त आग भड़क उठी। Cylinder Leak Incident इस आगजनी की चपेट में आने से परिवार के 4 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 1 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालांकि गंभीर रूप से झुलसने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल रायपुर रेफर कर दिया है। सूचना मिलने के बाद फरसगांव थाना पुलिस भी मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पिछले महीने भी सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से हुई थी चार लोगों की मौत

Cylinder Blast News आपकों बता दें की पिछले महीने 12 मई को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई के कुम्हारी के वार्ड नंबर चार में एक घर के अंदर रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया था। घटना के समय घर के अंदर घर के 4 सदस्य मौजूद थे और चारों की ब्लास्ट के चपेट में आने से मौत हो गई थी। मृतकों में 2 महिला, 1 पुरुष, और एक बच्चा शामिल थे।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..