Gwalior Tighra Dam Accident : 8 दोस्तों की वो आखिरी पिकनिक… तिघरा डैम में दो मेडिकल छात्रों के साथ जो हुआ, सुनकर कांप जाएगी रूह

ग्वालियर के तिघरा डैम में पिकनिक मनाने गए मेडिकल कॉलेज के दो छात्र गहरे पानी में डूब गए। गोताखोरों ने एक छात्र का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। हादसे के बाद कॉलेज और परिजनों में शोक की लहर है।

Gwalior Tighra Dam Accident : 8 दोस्तों की वो आखिरी पिकनिक… तिघरा डैम में दो मेडिकल छात्रों के साथ जो हुआ, सुनकर कांप जाएगी रूह

Gwalior Tighra Dam Accident / Image Source : AI

Modified Date: June 14, 2026 / 08:24 am IST
Published Date: June 14, 2026 7:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • तिघरा डैम में पिकनिक के दौरान मेडिकल कॉलेज के 2 छात्र डूबे।
  • तिघरा डैम में पिकनिक के दौरान मेडिकल कॉलेज के 2 छात्र डूबे।
  • पैर फिसलने के बाद दोनों छात्र गहरे पानी में चले गए थे।

ग्वालियर : Gwalior Tighra Dam Accidentमध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के मशहूर पिकनिक स्पॉट तिघरा डैम में घूमने गए मेडिकल के दो छात्र गहरे पानी में डूब गए हैं। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरमाद कर, दूसरे शव की तलाश शुरू कर दी है।

पैर फिसलने की वजह से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना तिघरा थाना क्षेत्र की है। MBBS Students Drown Gwalior रविवार को मेडिकल कॉलेज के 8 छात्रों का एक ग्रुप मिलकर तिघरा डैम पर पिकनिक मनाने पहुंचे था। सभी दोस्त डैम के किनारे पर घूम रहे थे, तभी अचानक दो छात्रों का पैर फिसल गया। पैर फिसलने के कारण दोनों छात्र सीधे डैम के गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

1 छात्र का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

इस पूरे घटना की सूचना बाकी साथियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। देर रात तक चली भारी मशक्कत के बाद टीम ने एक छात्र का शव पानी से बाहर निकाल लिया है, जबकि दूसरे छात्र का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.