Whatsapp Web Down News : चैट्स गायब, सिंकिंग फेल! इंटरनेट नहीं, WhatsApp Web हुआ डाउन,हजारों यूज़र्स परेशान, जानें क्या है वजह

Meta के तीनों बड़े प्लेटफॉर्म WhatsApp, Facebook और Instagram अचानक डाउन हो गए हैं। भारत समेत कई देशों के यूजर्स मैसेज भेजने, पोस्ट देखने और लॉगिन करने में दिक्कत का सामना कर रहे हैं। कंपनी ने तकनीकी समस्या की पुष्टि की है।

Whatsapp Web Down News : चैट्स गायब, सिंकिंग फेल! इंटरनेट नहीं, WhatsApp Web हुआ डाउन,हजारों यूज़र्स परेशान, जानें क्या है वजह

Whatsapp Web Down News / Image Source : AI

Modified Date: June 14, 2026 / 07:21 am IST
Published Date: June 14, 2026 7:18 am IST
HIGHLIGHTS
  • WhatsApp, Facebook और Instagram एक साथ हुए डाउन।
  • WhatsApp Web पर चैट लोड नहीं होने और मैसेज न जाने की शिकायत।
  • Meta ने सर्वर में तकनीकी समस्या स्वीकार कर जांच शुरू की।

नई दिल्ली : Whatsapp Web Down News सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा के तीन सबसे बड़े और लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स वॉट्सऐप (WhatsApp), फेसबुक और इंस्टाग्राम (Instagram) अचानक पूरी दुनिया में ठप हो गए हैं। इस बड़े तकनीकी संकट के कारण भारत समेत दुनिया के कई देशों में काम-काज पूरी तरह ठप पड़ गया है और यूजर्स अपनी पसंदीदा ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

WhatsApp Web के इस्तेमाल में आ रही दिक्कत

WhatsApp Web Blank Screen अगर आपके फोन में भी वॉट्सऐप के मैसेज नहीं जा रहे हैं, या फेसबुक-इंस्टाग्राम ओपन नहीं हो रहा है, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। दिक्कत आपके फोन, सिम कार्ड या इंटरनेट कनेक्शन में नहीं है, बल्कि सीधे मेटा के मुख्य सर्वर्स में आई है। इस आउटेज में सबसे ज़्यादा आफत उन लोगों के लिए आई है जो दफ्तरों या कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं। कंप्यूटर पर वॉट्सऐप लॉगिन करने की कोशिश करने वाले यूजर्स का कहना है कि स्क्रीन पूरी तरह से खाली दिखाई दे रही है। लोगों के पुराने चैट्स लोड ही नहीं हो रहे हैं और न ही नए मैसेज रिसीव हो रहे हैं। इसके साथ ही, फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाने वाले लोग भी न तो नए पोस्ट देख पा रहे हैं, न ही अपनी फीड को रिफ्रेश कर पा रहे हैं। कई लोगों को लॉगिन करने में भी भारी दिक्कत आ रही है।

वॉट्सऐप ने खुद बताया क्यों बंद हुआ सिस्टम?

इस बड़े तकनीकी संकट पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए वॉट्सऐप ने कहा, “हम वर्तमान में एक बड़े व्यवधान का सामना कर रहे हैं, जिसने सीधे तौर पर ‘WhatsApp Cloud API’ को प्रभावित किया है। हमारी इंजीनियरिंग टीमें इस समस्या की बारीकी से जांच कर रही हैं। जैसे ही कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध होगी, हम अगले 1 घंटे या उससे पहले एक और अपडेट प्रदान करेंगे।”इस अचानक आई रुकावट के कारण कई देशों के यूजर्स ने Xऔर अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अपना गुस्सा और परेशानियां जाहिर की हैं। हालांकि मेटा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसकी टेक्निकल टीम काम पर लगी हुई है, लेकिन पूरी तरह से सेवाएं कब तक बहाल हो पाएंगी, इसे लेकर यूजर्स अभी भी असमंजस में हैं।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.