Aaj Ka Panchang 14 June 2026 : पितरों को खुश करने और संकटों को काटने का सबसे बड़ा दिन, 14 जून के पंचांग की ये गुप्त बातें बदल देंगी आपकी किस्मत

14 जून 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या यानी दर्श अमावस्या का विशेष संयोग बना है। पितृ तर्पण और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और योग।

Aaj Ka Panchang 14 June 2026 : पितरों को खुश करने और संकटों को काटने का सबसे बड़ा दिन, 14 जून के पंचांग की ये गुप्त बातें बदल देंगी आपकी किस्मत

Aaj Ka Panchang 14 June 2026

Modified Date: June 14, 2026 / 06:38 am IST
Published Date: June 14, 2026 6:38 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज दोपहर 12:19 बजे से अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी।
  • रोहिणी नक्षत्र रात 10:14 बजे तक प्रभावी रहेगा।
  • राहुकाल शाम 5:35 बजे से 7:20 बजे तक रहेगा।

Aaj ka Panchang : सनातन धर्म में दैनिक पंचांग का अत्यधिक महत्व माना गया है, क्योंकि इसी के आधार पर दिन के शुभ और अशुभ समय का निर्धारण होता है। आज 14 जून 2026 को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जिसे ‘दर्श अमावस्या’ के नाम से जाना जाता है। नारायण को प्रिय पुरुषोत्तम मास का यह 29वां दिन धार्मिक दृष्टि से और खासकर पितृ तर्पण के लिए बेहद खास होने वाला है।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

पंचांग की बात करें तो आज रविवार को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर हो चुका है, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 20 मिनट पर होगा। तिथि गणना के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक चतुर्दशी रहेगी, जिसके तुरंत बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज रात 10 बजकर 14 मिनट तक बेहद शुभ ‘रोहिणी नक्षत्र’ रहेगा, जिसके बाद मृगशिरा नक्षत्र की शुरुआत होगी। इसके अलावा दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक धृति योग और दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक शकुनि करण रहने वाला है।

शुभ मुहूर्त और राहुकाल का साया

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज दिन भर में कई शुभ और अशुभ मुहूर्त का टकराव होने जा रहा है। शुभ समय की बात करें तो सर्वोत्तम माना जाने वाला ‘अभिजीत मुहूर्त’ सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। वहीं, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक और ‘अमृत काल’ का महा-संयोग शाम 7 बजकर 26 मिनट से रात 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

राहुकाल का साया

इसके विपरीत, आज शाम को एक बड़ा अशुभ समय भी आ रहा है। राहुकाल शाम 5 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर सूर्यास्त यानी शाम 7 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से 2 बजकर 6 मिनट तक यमगंड और शाम 5 बजकर 28 मिनट से 6 बजकर 24 मिनट तक दुर्मुहूर्त का साया रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.