Korba Jewellery Loot Case: छुरी ज्वेलरी डकैती का तीसरा आरोपी भी अरेस्ट.. यही लूटेरा था महिला के भेष में, पुलिस से बचने इस कंपनी में करने लगा था नौकरी, लेकिन अचानक..

Korba Chhuri Raj Jewellery Loot Case Update: कटघोरा के राज ज्वेलर्स डकैती कांड का मास्टरमाइंड कर्नाटक से गिरफ्तार, तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में, जांच जारी।

Korba Jewellery Loot Case: छुरी ज्वेलरी डकैती का तीसरा आरोपी भी अरेस्ट.. यही लूटेरा था महिला के भेष में, पुलिस से बचने इस कंपनी में करने लगा था नौकरी, लेकिन अचानक..

Korba Chhuri Raj Jewellery Loot Case Update || Image- IBC24 News File


Reported By: dhiraj dubay,
Modified Date: July 18, 2026 / 05:10 pm IST
Published Date: July 18, 2026 5:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राज ज्वेलर्स डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।
  • कर्नाटक से साइबर ट्रैकिंग के बाद दबोचा।
  • तीनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में।

कोरबा: कटघोरा के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई चर्चित डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात के तीसरे और मुख्य आरोपी विष्णु राठिया को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। (Korba Chhuri Raj Jewellery Loot Case Update) आरोपी वारदात के बाद से फरार था और पहचान छिपाकर एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

साइबर सेल की मदद से कर्नाटक से दबोचा

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए एक और प्रेस कांफ्रेंस की है। पुलिस के मुताबिक विष्णु राठिया कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम जिल्गा का रहने वाला है। डकैती के बाद वह कर्नाटक के श्री सत्य साईं जिले के हिंदूपुर में एक कंपनी में छिपकर काम कर रहा था। साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

लड़की के भेष में पहुंचा था ज्वेलर्स

जांच में खुलासा हुआ है कि डकैती की पूरी साजिश तीनों आरोपियों ने मिलकर रची थी। पुलिस के मुताबिक, वारदात के दिन विष्णु राठिया लड़की के भेष में राज ज्वेलर्स पहुंचा था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। (Korba Chhuri Raj Jewellery Loot Case Update) इसके बाद तीनों आरोपियों ने हथियारों के दम पर डकैती को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपी पहले जेल में बंद रह चुके थे। वहीं उनकी दोस्ती हुई और रिहाई के बाद आर्थिक लाभ के उद्देश्य से डकैती की योजना बनाई गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

डकैती काण्ड का पूरा खुलासा

इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और लूटा गया माल भी धरमजयगढ़ क्षेत्र से बरामद किया जा चुका है। अब तीसरे और कथित मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर, एसडीओपी विजय सिंह राजपूत और थाना प्रभारी एम.बी. पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने की। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ इस बहुचर्चित डकैती कांड का लगभग पूरा खुलासा हो गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

ईरान ने कुवैत पर फिर किया हमला, जल विलवणीकरण संयंत्र को बनाया निशाना

यूपीआई पर एमडीआर लागू करने से पहले लागत के बोझ पर विचार जरूरी: उद्योग विशेषज्ञ

एक्सिस बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 7,632 करोड़ रुपये पर

पीएनबी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपये पर

कभी यमाल को अपनी गोद में उठाया था मेस्सी ने, अब खिताब के लिये आमने सामने


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown